{"_id":"64c57488a584dea3e10a3d9b","slug":"taunts-wreaked-havoc-on-being-the-fourth-daughter-ate-poison-meerganj-news-c-4-1-bly1032-216870-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चौथी बेटी होने पर तानों का कहर, खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चौथी बेटी होने पर तानों का कहर, खा लिया जहर
Sun, 30 Jul 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। चौथी बेटी पैदा होनेे रिश्तेदारों के तानों से परेशान होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया।
कुरतरा निवासी विक्रांत भारद्वाज (26) की पत्नी ने बीते दिनों बेटी को जन्म दिया था। यह उनकी चौथी बेटी है। शुक्रवार को नामकरण संस्कार कराया जा रहा था। रिश्तेदार भी आए हुए थे। विक्रांत खुशी-खुशी नामकरण की रस्मों को पूरा कर रहा था। इसी बीच कुछ रिश्तेदारों ने उसे चार बेटियां होने का ताना दे दिया। यह बात विक्रांत को नागवार गुजरी। समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग सोने चले गए।
रात में किसी समय विक्रांत ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल न ले जाकर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शनिवार को विक्रांत की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
परिवार में पत्नी और चार बच्चियों के अलावा बूढ़े माता-पिता हैं। विक्रांत की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।