फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Task force picks up businessman close to Atiq, interrogates him for six hours regarding benami properties

Prayagraj : टास्क फोर्स ने अतीक के करीबी व्यवसायी को उठाया, बेनामी संपत्तियों के बारे में छह घंटे तक की पूछताछ

Thu, 16 Nov 2023 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 04:22 PM IST
सार

टास्क फोर्स ने अतीक के करीबियों की एक सूची बनाई है। उसी के तहत इम्तियाज से पूछताछ की गई थी। करेली का रहने वाले व्यवसायी इम्तियाज चावल के कई व्यापार हैं। नोएडा समेत प्रदेश के कई जिलों और हरियाणा में भी उसके स्कूल-काॅलेज चलते हैं।

विज्ञापन
Task force picks up businessman close to Atiq, interrogates him for six hours regarding benami properties
माफिया अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

 अतीक की बेनामी संपत्तियों की जांच के लिए बनाए गए टास्क फोर्स ने अतीक के कभी बेहद करीबी रहे व्यवसायी इम्तियाज चावल को उठा लिया। टास्क फोर्स ने इम्तियाज से छह घंटों तक पूछताछ की। उसके तमाम व्यवसायों और काॅलेजों के बारे में जानकारी ली गई। अतीक के संबंधों और उसकी बेनामी संपत्तियों के बारे में भी तमाम सवाल जवाब किए गए। छह घंटे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ तो दिया लेकिन कहा गया है कि उसे जब भी बुलाया जाएगा, आना पड़ेगा।

विज्ञापन


टास्क फोर्स ने अतीक के करीबियों की एक सूची बनाई है। उसी के तहत इम्तियाज से पूछताछ की गई थी। करेली का रहने वाले व्यवसायी इम्तियाज चावल के कई व्यापार हैं। नोएडा समेत प्रदेश के कई जिलों और हरियाणा में भी उसके स्कूल-काॅलेज चलते हैं। सिविल लाइंस में करोड़ों की प्रापर्टी के विवाद में हुए मर्डर में भी उसका नाम आ चुका है। हालांकि उस मामले में वह बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टास्क फोर्स ने अतीक गिरोह के लोगों से उसके संबंधों के बारे में भी तहकीकात की। उमेश पाल की हत्या के बाद गिरोह के तमाम लोग भागकर नोएडा और दिल्ली छिप गए थे। अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब फरार हैं। उनके बारे में भी इम्तियाज से सवाल जवाब किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इम्तियाज चावल से कुछ कागजातों और जमीनों के बारे में पूछताछ की गई। कहा गया कि अगली बार बुलाने पर इसकी पूरी जानकारी चाहिए। डीसीपी शहर दीपक भूकर ने बताया कि अतीक की बेनामी संपत्तियों की जांच में तमाम लोगों से पूछताछ की जा रही है।


दो एसीपी तथा 20 पुलिसकर्मियों की टास्क फोर्स

अतीक की बेनामी संपत्तियों की जांच के लिए दो एसीपी और 20 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है। 20 पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर, दरोगा और तेज तर्रार सिपाही शामिल हैं। अतीक गिरोह के लोगों से पूछताछ तथा अन्य सुबूतों के आधार पर कुछ लोगों की सूची बनाई गई है, जिनसे पूछताछ होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed