तरुण चुग बोले : राजपथ नहीं, कर्तव्य पथ पर चलने वाले हैं हम लोग
बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुक ने कहा, पीएम मोदी ने कोरोना काल में देश के नायक के रूप में लोगों की सेवा के लिए कार्य किया। हम लोग राजपथ नहीं कर्तव्य पथ पर चलने वाले लोग हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की ओर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान दस ट्राई साइकिल, कान की 30 मशीन, 20 स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, 60 चश्मे, 15 वैशाखी, छह ब्रेल किट, पांच व्हील चेयर समेत 136 उपकरण वितरित किए गए।
बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुक ने कहा, पीएम मोदी ने कोरोना काल में देश के नायक के रूप में लोगों की सेवा के लिए कार्य किया। हम लोग राजपथ नहीं कर्तव्य पथ पर चलने वाले लोग हैं। सांसद केशरी देवी पटेल बोलीं,भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो सेवा भाव से कार्य करती है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया। स्टेनली रोड स्थित सारस्वत पैलेस में हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अश्वनी पटेल, राजेश केसरवानी, संजय गुप्ता, सुभाष वैश्य, विजय श्रीवास्तव, गौरी शंकर वर्मा, लकी साहू आदि मौजूद रहे।
अरुण सिंह, तरुण चुक समेत कई मंत्री पहुंचे श्रद्धांजलि देने
सांसद विनोद सोनकर के पिता अमरनाथ सोनकर की त्रयोदशाह संस्कार में शामिल होने के लिए भाजपा के तमाम दिग्गज नेता प्रीतम नगर पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी दोपहर एक बजे के आसपास प्रीतमनगर पहुंचे। वहां उन्होंने उनके पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद सांसद के परिजनों से मुलाकात की। ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
भाजपा केे राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य तरुण चुक, योगी सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री जलशक्ति दिनेश खटीक, सांसद केशरी देवी पटेल, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, विधायक वाचस्पति, मेयर अभिलाषा गुप्ता, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा, सुबोध सिंह, पतविंदर सिंह, अर्चना शुक्ला, राजेश केसरवानी आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उधर, प्रयागराज से एयरपोर्ट पर सीएम को विदा देने के लिए यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पुष्पराज पटेल, दिलीप चतुर्वेदी, अश्वनी दुबे आदि पहुंचे।