{"_id":"698cecb08c0bb84f1b0c3fe0","slug":"tarpaulin-from-a-moving-truck-fell-on-lawyers-injuring-two-including-the-bar-minister-naini-news-c-407-1-mn11001-11064-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चलते ट्रक का तिरपाल अधिवक्ताओं पर गिरा, बार मंत्री समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चलते ट्रक का तिरपाल अधिवक्ताओं पर गिरा, बार मंत्री समेत दो घायल
Thu, 12 Feb 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
मांडा। सुरवां चौराहे के पास बुधवार सुबह एक सीमेंट लदे ट्रक का तिरपाल उड़कर बाइक सवार दो अधिवक्ताओं पर गिर गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और मेजा बार एसोसिएशन के मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडा में प्राथमिक उपचार कराया गया।
मांडाखास गांव निवासी अतुल वैभव द्विवेदी अपने साथी अधिवक्ता राकेश द्विवेदी निवासी गांव भरारी द्वितीय के साथ सुबह करीब 11 बजे बाइक से मेजा तहसील जा रहे थे। सुरवां चौराहे के समीप सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक का तिरपाल अचानक खुलकर उड़ गया और सीधे बाइक सवारों पर आ गिरा। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
मंत्री के घायल होने की खबर पर मेजा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवानंद सिंह ने अवकाश घोषित कर दिया। अध्यक्ष देवानंद, नायब तहसीलदार यमुना प्रसाद, अधिवक्ता राजेश्वर प्रसाद द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, पूर्व मंत्री रमेश बाबू मिश्रा, राकेश यादव आदि मंत्री के आवास पहुंचकर उनका हालचाल लिया।