{"_id":"5d634edd8ebc3e93bf3ba1c0","slug":"tantrik-claimed-young-man-alive-in-kaushambi-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक बोला-अभी जिंदा है युवक, परिजन नहीं कर रहे शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक बोला-अभी जिंदा है युवक, परिजन नहीं कर रहे शव की शिनाख्त
Mon, 26 Aug 2019 08:45 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Aug 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के पिपरी कोतवाली इलाके के खानपुर सतवां गांव में ससुर खदेरी नदी में मिली युवक की लाश की शिनाख्त तांत्रिक के चक्कर में उलझ गई है। कथित परिवारीजनों ने युवक की शिनाख्त करने के बाद भी उसे पहचानने से इनकार कर दिया है।
दरअसल, तांत्रिक ने परिवार वालों से कह रखा है कि उनका लापता बेटा अभी जीवित है। खानपुर सतवां गांव के लोग शुक्रवार सुबह ससुर खदेरी नदी की ओर गए तो वहां पानी में करीब 25 वर्षीय युवक की लाश उतरा रही थी।
यह भी पढ़ें: यूपी: डीजे बजाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, भाई और पिता भी जख्मी
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस तमाम कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर सकी। युवक के दाहिने हाथ में ओपी गुदा हुआ था। हाथ में राखी बंधी थी। उसने क्रीम कलर की शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी।
शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद शनिवार को सरायअकिल इलाके के तरनी-तरना गांव में रहने वाले एक परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक की शिनाख्त अपने बेटे ओमप्रकाश के रूप में की।

पिपरी थानाध्यक्ष पवन त्रिवेदी के अनुसार मृत युवक के हाथ में ओपी लिखा हुआ था। लिहाजा पुलिस ने मान लिया कि शव ओमप्रकाश का ही है। मामले में लिखापढ़ी भी कर दी गई। इसी बीच परिवार के लोगों ने एक तांत्रिक से फोन पर बात की।
तांत्रिक ने कहा कि उनका ओमप्रकाश अभी जिंदा है। वह जयंतीपुर से कोटिया के बीच कहीं है। इसके बाद परिवार के लोगों ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया।
तांत्रिक ने कहा कि उनका ओमप्रकाश अभी जिंदा है। वह जयंतीपुर से कोटिया के बीच कहीं है। इसके बाद परिवार के लोगों ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया।