फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Talking to Bhagwat, went to Gujarat, Champ Rai

भागवत से बात कर गुजरात गए चंपत राय

Sun, 21 Jan 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 21 Jan 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
Talking to Bhagwat, went to Gujarat, Champ Rai
चंपत राय
पूर्व सांसद एवं विश्व हिंदू परिषद के मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य स्वामी चिन्मयानंद की बयानबाजी पर विहिप के वरिष्ठ नेताओं में खासी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि विहिप अभी यह नहीं चाह रही थी कि डॉ. तोगड़िया को लेकर कोई भी किसी तरह की बयानबाजी करे, जबकि चिन्मयानंद ने शुक्रवार को ही मीडिया को बता दिया कि डॉ. तोगड़िया ने विहिप से नाता तोड़ लिया है। सूत्रों का कहना है कि इस प्रकरण पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय से बात की है। इसके बाद शनिवार को चंपत राय गुजरात के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को माघ मेला शिविर में आयोजित विहिप के संत सम्मेलन में जब परिषद के कार्यकारी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया शामिल नहीं हुए तो उसे लेकर तमाम तरह की चर्चा होने लगी। यहां इस बात की भी अफवाह उड़ गई कि विहिप ने डॉ. तोगड़िया को बाहर कर दिया गया है। हालांकि, बाद में पूर्व सांसद चिन्मयानंद ने स्पष्ट किया कि डॉ. तोगड़िया ने ही विहिप से अपना नाता तोड़ लिया है। स्वामी चिन्म्यानंद का यह बयान खासा सुर्खियों में आ गया। सूत्रों के मुताबिक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी जब इसकी जानकारी हुई तो फोन पर उनकी विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय से बातचीत हुई।
विज्ञापन


बातचीत के बाद चंपत राय इलाहाबाद से गुजरात के लिए रवाना हो गए। इस बीच चिन्मयानंद से भी विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वार्ता की। बताया जा रहा है कि उनकी बयानबाजी पर विहिप के कुछ नेता खासे नाराज भी हैं। हालांकि, चिन्मयानंद विहिप शिविर से ही शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। विहिप के आला नेताओं की नाराजगी के बारे में जब उनसे पूछा गया तो चिन्मयानंद ने कहा कि तोगड़िया एपीसोड अब खत्म हो गया है। उनसे विहिप का कोई भी वरिष्ठ पदाधिकारी नाराज नहीं है। यह मात्र कोरी अफवाह है। उनसे पूछा गया कि चंपत राय गुजरात क्यों गए हैं तो उन्होंने बताया कि वहां पदाधिकारियों की बैठक होनी है। उसी में वे शिरकत करने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed