फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tajiyedar adamant on removal of high tension line, did not allow Tajiyedar to rise

Prayagraj News: हाईटेंशन लाइन हटवाने पर अड़े ताजियेदार, नहीं उठने दिए ताजिये

Sun, 30 Jul 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 30 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Tajiyedar adamant on removal of high tension line, did not allow Tajiyedar to rise
दुनका (बरेली)। बसई गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिये लेकर निकले ताजियेदार बिजली की हाईटेंशन लाइन हटाए पर अड़ गए। अधिकारियों ने ताजियों की ऊंचाई मानक से अधिक बताकर तार हटाने से इन्कार कर दिया। इस पर ताजियेदारों ने हंगामा किया और क्षेत्र के चार गांवों में मुहर्रम की दसवीं का ताजिया उठाने से मना कर दिया। रात 10:30 बजे एडीएम (प्रशासन) और एसपी ग्रामीण के समझाने पर माने ताजिये आगे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मुहर्रम से पहले कई बार प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठकें कर ताजियों की ऊंचाई मानक के हिसाब से रखने की अपील की थी। इसके बाद भी 35 से 40 फुट ऊंचे ताजिये बनाए गए। शनिवार सुबह नौ बजे जुलूस निकाला गया तो बिजली की लाइन आड़े आ गई। ताजियेदारों ने तार हटाने की मांग शुरू कर दी। शासन के आदेश का हवाला देकर अधिकारियों ने तार हटाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इस पर ताजियेदारों ने करीब 10 बजे धनेटा-शीशगढ़ रोड पर ताजिया रखकर विरोध शुरू कर दिया। रत्नपुरा, रास और मोहनपुर गांव के ग्रामीणों ने भी ताजिये उठाने से इन्कार कर दिया। ताजियेदारों का कहना था कि हर वर्ष मुहर्रम में ताजियादारी के दौरान बिजली के तार खोल दिए जाते हैं। इस साल तार क्यों नहीं हटाए जा रहे हैं। हंगामा बढ़ने पर पुलिस और पीएसी बल बुला लिया गया। दिनभर समझाने का क्रम चलता रहा मगर ताजियेदार नहीं माने। देर शाम एडीएम (प्रशासन) दिनेश कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल गांव पहुंचे। ताजियेदारों को समझाने का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर जाम रहा धनेटा-शीशगढ़ रोड
धनेटा-शीशगढ़ रोड पर सुबह 10 बजे से जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की, मगर कामयाबी नहीं मिली। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। दुनका में प्रदर्शन समाप्त होने के बाद देर रात जाम खुलवाया गया। बसई गांव के पास देर रात तक जाम लगा रहा। मल्साखेड़ा गांव के रहने वाले कढ़ेराम की औरेया में हार्टअटैक से मौत हो गई थी। शनिवार को परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गांव आ रहे थे। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर लगे जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने जैसे-तैसे एंबुलेंस को निकलवाया।

दुनका में देर शाम कर्बला पहुंचे ताजिये
दुनका गांव में भी विरोध के चलते तीन घंटे की देरी से ताजिये कर्बला पहुंचे। ताजियों की ऊंचाई अधिक होने की वजह से ताजियेदारों और ग्रामीणों के बीच दिनभर बहस होती रही। देर शाम कुछ जगह बिजली के तार हटाने पर ताजिये उठाए गए। इसके बाद दुनका के दो और धनेली व गनेशपुर का एक ताजिया कर्बला पहुंचा।


पेड़ से गिरा किशोर
दुनकी गांव में ताजिया निकालने के दौरान सड़क किनारे खड़ा पेड़ बाधा बन रहा था। इस पर कुछ युवा खुद ही पेड़ पर चढ़कर उसकी डालियां छांटने लगे। इसी बीच एक किशोर पेड़ से गिर गया। उसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed