{"_id":"68756af9c4e5800b9d0c7580","slug":"taj-was-secretly-sent-to-jail-the-secret-of-the-jihadi-network-remains-intact-allahabad-news-c-3-ald1020-669076-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ताज गुपचुप तरीके से भेजा गया जेल, जिहादी नेटवर्क का राज बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ताज गुपचुप तरीके से भेजा गया जेल, जिहादी नेटवर्क का राज बरकरार
Tue, 15 Jul 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। फूलपुर की नाबालिग किशोरी को केरल ले जाकर धर्मांतरण कराने व कथित जिहादी प्रशिक्षण की साजिश के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी नेटवर्क का राज बरकरार है। अब तक मुख्य आरोपी बताए जा रहे ताज की गुपचुप गिरफ्तारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अफसरों का कहना है कि विस्तृत पूछताछ के लिए जल्द ही उसे कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस ने रविवार को रात लगभग 12 बजे ताज की गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना जारी की। इसमें भी सिर्फ यह बताया कि उसे पराशिनपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसे बिना मीडिया ब्रीफिंग के ही गुपचुप तरीके से जेल भी भेज दिया।
अब तक ताज को ही पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताने वाली पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बाद भी जिहादी नेटवर्क को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दे पा रही है। न ही यह स्पष्ट कर पाई कि उसने पूछताछ में क्या बातें बताईं और इस नेटवर्क के अपने किन मददगारों के नाम बताए।
विज्ञापन
अफसर बोले- कुछ जानकारियां मिलीं, पुष्टि बाकी
डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि ताज से पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि अभी उनकी तस्दीक की जा रही है। उसे कस्टडी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके बाद दरकशा, कैफ और ताज को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।