फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tableaux in Hanuman temples adorned on Jayanti, praying for freedom from corona epidemic

जयंती पर हनुमान मंदिरों में सजी झांकियां, कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना

Sat, 14 Nov 2020 02:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tableaux in Hanuman temples adorned on Jayanti, praying for freedom from corona epidemic
prayagraj news : लेटे हनुमान मंदिर की आरती करते महंत नरेंद्र गिरी। - फोटो : prayagraj

जयंती पर शुक्रवार को शहर के हनुमान मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों, हरी पत्तियों से भव्य सजाया गया। रामभक्त हनुमान की प्रतिमाओं की मोहक झांकियां सजाई गईं। कहीं छप्पन भोग अर्पित किया गया तो कहीं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संगीतमय प्रस्तुतियां की गईं। देर रात तक मंदिरों में झांकी दर्शन का दौर चला। आरती उतार कर हनुमान जी से कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई।

विज्ञापन

Tableaux in Hanuman temples adorned on Jayanti, praying for freedom from corona epidemic
prayagraj news : लेटे हनुमान जी की आरती उतारते महंत नरेंद्र गिरी। - फोटो : prayagraj

हनुमान मंदिर की फूलों, रंगों और पताकाओं से सजावट कर संतों-भक्तों ने जयंती के क्षणों को यादगार बनाया। सुबह से ही मंदिर की सजावट शुरू हो गई। गेंदा, गुलाब, बेला, चमेली और अपराजिता के अलावा अन्य फूलों, हरी पत्तियों से दरबार को चुन-चुन कर सजाया गया। संगम स्थित बड़े हनुमान के अभिषेक के बाद श्राम को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व मंदिर के महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने सुंदरकांड का पाठ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tableaux in Hanuman temples adorned on Jayanti, praying for freedom from corona epidemic
prayagraj news : लेटे हनुमानजी। - फोटो : prayagraj

रात आठ बजे बड़े हनुमान की महाआरती उतारी गई। इस दौरान छप्पन भोग अर्पित किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ संतों, पुजारियों और भक्तों ने बड़े हनुमान से कोरोना महामारी के खात्मे के लिए प्रार्थना की। महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि हनुमान जी ज्ञान,भक्ति वैराग्य के प्रतीक हैं। ऐसे में उनसे कोरोना संक्रमण को दूर करने की प्रार्थना विशेष रूप से की गई।

विज्ञापन

 

हनुमान जी करेंगे संकटों का नाश: गणेश केसरवानी

हनुमान जयंती पर शुक्रवार को मोहम्मद अली पार्क स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड संगीतमय पाठ कर लोक मंगल की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने आरती उतारी। साथ ही कोरोना संक्रमण के संकट को दूर करने की कामना की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी महाराज की आराधना से मनुष्य के जीवन में आए सभी संकटों का नाश होता है। इस मौकेपर समिति के अध्यक्ष कृष्ण भगवान केसरवानी, रामजी केसरवानी, विजय अरोरा, सतीश चंद्र केसरवानी, राजेश केसरवानी, दिनेश सिंह, साईं सरदार, विवेक अग्रवाल, प्रमिल केसरवानी समेत कई भक्त उपस्थित थे।

Tableaux in Hanuman temples adorned on Jayanti, praying for freedom from corona epidemic
prayagraj news : हनुमत निकेतन, सिविल लाइंस, प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
इसी तरह सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में भी भव्य झांकी की सजावट की गई। मंदिर के प्रबंधक पं सच्चिदानंद मिश्र बच्चा भैया की मौजूदगी में आरती, पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आम भक्तों के लिए मंदिर रात 12 बजे तक खुला रहा।  हाईकोर्ट के पास स्थित न्यायविद हनुमान मंदिर भी गुलजार रहा। मरम्मत कार्य होने के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालु दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचने लगे।

यहां सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया। इसी तरह सीडीए पेंशन दफ्तर के पास बिंदु माधव परिसर में लेटे हनुमान की मोह झांकी सजाई गई। महंत भैरो शरण पांडेय के नेतृत्व में भक्तों ने लेटे हनुमान का दरबार सजाया। लोक कल्याण की कामना से सुंदरकांड का पाठ किया गया। शहर के अन्य हनुमत मंदिरों में भी झांकियां सजाई गईं और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भक्तों ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed