फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swearing-in: Puja, rituals begin in temples ahead of CM Yogi Adityanath swearing-in

शपथ ग्रहण : सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के पहले मंदिरों में पूजा, बजा शंख और घंटा

Fri, 25 Mar 2022 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 01:19 PM IST
सार

शहर के अलोपी बाग स्थित अलोप शंकरी मंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर, बांध स्थित लेेटे हनुमान मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में भाजपा नेताओं की ओर से घंटा घड़ियाल बजाने की तैयारी की गई है। सुबह से ही मंदिरों में साफ सफाई और पूजन अर्चन की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
Swearing-in: Puja, rituals begin in temples ahead of CM Yogi Adityanath swearing-in
Prayagraj News : केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व शहर के तमाम मंदिरों एवं मठ में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शंख और घंटा बजाया। पार्टी नेताओं ने केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर से डिप्टी सीएम बनाए जाने का भी जश्न मनाया। इस दौरान कहीं रंग गुलाल उड़ाकर कहीं होली मनाई गई तो कहीं आतिशबाजी कर दिवाली मनाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत  करने के लिए  काफी संख्या में भाजपाई शुक्रवार को लखनऊ भी पहुंचे। 

विज्ञापन




भाजपा महानगर अध्यक्ष गण्ेाश केसरवानी ने शुक्रवार की सुबह अलोप शंकरी देवी मंदिर में जाकर पूजन अर्चन किया। वहां पार्टी नेताओं ने शंख और घंटा भी बजाया। इसके बाद सभी लखनऊ रवाना हो गए। इस दौरान अवधेश चंद गुप्ता, सुबोध सिंह, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्र, कुंज बिहारी मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा वेणी माधव मंदिर में पूजन अर्चन के बाद शंखनाद किया। यहां घंटा घड़ियाल, डमरू, मृदंग आदि के वादन से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन




इस दौरान योगी आदित्यनाथ एवं केशव मौर्य के चित्र पर मिष्ठान प्रसाद खिला कर शपथ ग्रहण समारोह की शुभकामना दी गई। इस अवसर पर तीर्थ राज पांडेय, अनुपमा पांडेय, कल्पना शर्मा आदि मौजूद रही। शाम को दारागंज स्थित धकाधक चौराहे पर ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’  गीत पर सामूहिक नृत्य हुआ । यहां लोगों को भगवा अबीर लगाकर बधाई दी गई। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र को पार्टी नेता रविंद्र मिश्र, रितेश, दीपक केसरवानी आदि ने मिठाई खिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Swearing-in: Puja, rituals begin in temples ahead of CM Yogi Adityanath swearing-in
Prayagraj News : केशव प्रसाद को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

पिछड़ा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने खेली होली
केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर से डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्ट नगर में होली खेली। इस अवसर पर मनोज कुशवाहा,  घनश्याम मौर्य, प्रशांत सिंह, सतीश प्रजापति, आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नेतराम चौराहे पर  योगी को सीएम और केशव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर जश्न मनाया गया। यहां वैभव जायसवाल, नवीन जायसवाल, नीरज दीक्षित आदि की मौजूदरगी रही। 

Swearing-in: Puja, rituals begin in temples ahead of CM Yogi Adityanath swearing-in
Prayagraj News : केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

कानून मंत्री को डिप्टी सीएम बनाए जाने से अधिवक्ता खुश
लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपर शासकीय अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में एक बैठक हुई। बैठक में सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के शपथ लेने और कानून मंत्री बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। अभिषेक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में  केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं को उ0प्र0 के लोगों तक पहुंचाया। बृजेश पाठक को लेकर कहा कि विधि मंत्री के रूप में उनका कार्य सराहनीय रहा। इस अवसर पर हाईकोर्ट बार के उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ मिश्र, सत्यम पांडेय, समीर शंकर, वीके पांडेय, राजेश त्रिपाठी, विजय पुर्सवानी, उत्पल निषाद, पवन तिवारी, मनु कक्कड़ आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed