फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   swami vidya chaitnya became the state president of dandi sansyasi parishad

स्वामी विद्या चैतन्य बने दंडी संन्यासी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 11 Jun 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
swami vidya chaitnya became the state president of dandi sansyasi parishad
swami vidya chaitnya became the state president of dandi sansyasi parishad - फोटो : CITY DESK
स्वामी विद्या चैतन्य को अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद् का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद् की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अरैल स्थित प्रधान कार्यालय दंडी स्वामी आश्रम में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। बैठक में परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी शंकराश्रम महराज और समिति के कोषाध्यक्ष स्वामी रविन्द्र आश्रम की ओर से उन्हें परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष एक माह के भीतर कार्यसमिति का गठन करके राष्ट्रीय कार्यकारिणी से उसका अनुमोदन करा लें। संतों ने प्रदेश सरकार की ओर से गोसुरक्षा के लिये पारित कानून का स्वागत किया। बताया, कोरोना आपदा के दौरान दंडी संन्यासी परिषद् की ओर से देश के विभिन्न प्रदेशों के प्रभावित हजारों लोगों को 25 टन से ज्यादा खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष स्वामी प्रणवानंद तीर्थ, स्वामी देवेंद्रानंद, प्रचार मंत्री रामाश्रम शास्त्री,प्रवक्ता स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed