फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Vasudevanand refuses to set up camp at Magh Mela, will not set up camp on marshy land

Prayagraj : स्वामी वासुदेवानंद ने माघ मेले में शिविर लगाने से किया इन्कार, दलदली जमीन पर नहीं लगाएंगे शिविर

Fri, 19 Dec 2025 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 01:54 PM IST
सार

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती इस बार माघ मेला क्षेत्र में शिविर नहीं लगाएंगे। शिविर के लिए त्रिवेणी उत्तरी में पुल के आगे पूजन वाली भूमि बदले जाने से उन्होंने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Swami Vasudevanand refuses to set up camp at Magh Mela, will not set up camp on marshy land
स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती इस बार माघ मेला क्षेत्र में शिविर नहीं लगाएंगे। शिविर के लिए त्रिवेणी उत्तरी में पुल के आगे पूजन वाली भूमि बदले जाने से उन्होंने यह निर्णय लिया है। उनके शिविर व्यवस्था प्रमुख लालमणि तिवारी ने यह जानकारी दी। बताया कि मेला प्रशासन अब दूसरी जगह शिविर लगाने के लिए जिस जमीन की नपाई कर रहा है, वह दलदली है।

विज्ञापन


लालमणि तिवारी ने बताया कि इस संबंध में मेला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन वे फोन नहीं उठा रहे हैं। स्वामी वासुदेवानंद को इस बारे में जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि खरमास की वजह से दूसरे स्थान पर भूमि पूजन कर नहीं सकते। बिना भूमि पूजन के शिविर लगाना नहीं है।
विज्ञापन


शिविर व्यवस्था प्रमुख लालमणि ने आरोप लगाया कि दो दिन से पूर्व निर्धारित स्थान पर टिन आदि सामान ले जाया जा रहा है। अधिकारी तो दूर अमीन और लेखपाल मौके पर नहीं आए। स्वामी वासुदेवानंद ने कहा है कि अब शिविर नहीं लगाएंगे। अलोपीबाग आश्रम से गंगा मइया के दर्शन करने मेला क्षेत्र जाएंगे फिर लौट आएंगे। वहीं, मेला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जो जमीन आवंटित की गई है, वहां बालू डालकर जेसीबी से जमीन समतल कराई जा रही है। स्वामीजी का शिविर लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed