फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Vasudevanand ill, from the air ambulance to Noida

स्वामी वासुदेवानंद बीमार, एयर एंबुलेंस से नोएडा ले जाए गए

Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती गंभीर रूप से बीमार हैं। पिछले दो दिनों से उन्हें बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके हॉर्ट में ब्लॉके ज बताया है। जांच और इलाज के लिए उन्हें मंगलवार को एयर एंबुलेंस से नोएडा ले जाया गया। जहां से नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


स्मामी वासुदेवानंद की बीमारी के संबंध में उनके शिष्य कुछ भी नहीं बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें दो दिन पहले घबराहट, बेचैनी की शिकायत हुई। बाद में सांस लेने में दिक्कत बताई गई। स्थानीय चिकित्सकों ने जांच और परीक्षण के बाद बताया कि सारे लक्षण दिल की बीमारी के हैं। बताते हैं कि स्वामी जी के हॉर्ट में ब्लॉकेज हैं। जिसके तुरंत उपचार के लिए दिल्ली की इन्फोटेक कंपनी से एयर एंबुलेंस यहां बुलाई गई। मंगलवार को दिन में 11 बजे बम्हरौली हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस स्वामी वासुदेवानंद नोएडा ले जाए गए। वहां कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती हुए स्वामी वासुदेवानंद की जांच कराई जा रही है। संभवत: उन्हें पेस मेकर लगाया जाएगा। इस बारे में डॉक्टर अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed