फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Shankaracharya Swarupanand the Jyotishpit

स्वामी स्वरूपानंद ही ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य

Tue, 05 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 05 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिष्पीठ बद्रिकाश्रम हिमालय के असली शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ही हैं। पीठ के शंकराचार्य पद को लेकर चल रहे विवाद का पटाक्षेप करतेे हुए मंगलवार को सिविल कोर्ट ने शंकराचार्य के पद पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का दावा खारिज कर दिया है। वासुदेवानंद के शंकराचार्य की पदवी, छत्र, चंवर और सिंहासन धारण करने पर अदालत ने सदैव के लिए रोक लगा दी है। 308 पृष्ठों के विस्तृत फैसले में सिविल जज गोपाल उपाध्याय ने वासुदेवानंद द्वारा प्रस्तुत वसीयत को फर्जी करार देते हुए उनको शंकराचार्य पद के लिए अयोग्य  करार दिया है।
विज्ञापन



कोर्ट ने अपने फैसले में स्वामी स्वरूपानंद के इस दावे को स्वीकार किया कि वह सात दिसंबर 1973 से इस पीठ के शंकराचार्य हैं तथा महानुशासनम् में लिखित नियमों के तहत कार्य कर रहे हैं। वह शंकराचार्य होने की सभी योग्यताएं रखते हैं और उनकी नियुक्ति वैध है। दूसरी ओर वासुदेवानंद द्वारा स्वयं को वास्तविक शंकराचार्य  होने का दावा कोर्ट ने खारिज कर दिया है। उनके द्वारा प्रस्तुत  सात अप्रैल 1989 को निष्पादित वसीयत भी फर्जी घोषित कर दी है। कोर्ट ने 15 नवंबर 1989 को शंकराचार्य के रूप में हुए वासुदेवानंद के अभिषेक को भी अवैध तथा अविधिक करार दिया है। अदालत ने आदि शंकराचार्य द्वारा रचित महानुशासनम् मेें शंकराचार्य बनने के लिए बताई गई योग्यताओं पर विचार करते हुए निष्कर्ष दिया है कि वासुदेवानंद इसके अनुरूप योग्यता नहीं रखते हैं।
विज्ञापन



स्वरूपानंद के दावे पर विचार करते हुए अदालत ने उनकी योग्यता और नियुक्ति को सही ठहराया है। कोर्ट ने वासुदेवानंद के इस दावे को खारिज कर दिया कि दो पीठों का एक शंकराचार्य नहीं हो सकता है। स्वरूपानंद को सात दिसंबर 1973 को शंकराचार्य बनाए जाने और तब से उनके लगातार इस पर बने रहने के दावे को अदालत ने सही पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed