फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Narendra nanda not giving land in the kumbh mela 2019

स्वामी नरेंद्रानंद को मेले में भूमि नहीं देने पर जवाब-तलब

Mon, 07 Jan 2019 11:15 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 07 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Swami Narendra nanda not giving land in the kumbh mela 2019
कुंभ मेला 2019
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने काशी सुमेरू पर्वत पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती को कुंभ मेले में भूमि नहीं देने पर कुंभ मेला प्राधिकरण, कुंभ मेलाधिकारी और प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है। काशी सुमेरू पीठ की याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन

 
याची के अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव का कहना था कि मेले में भूमि आवंटन में अनियमितता की जा रही है। आवंटन नीति का पालन नहीं हो रहा है। मेला फंड का आडिट कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


मेला प्राधिकरण के अधिवक्ता कार्तिकेय सरन का कहना था कि याची को सेक्टर 14 में भूमि आवंटित की गई थी मगर उन्होंने इसे यह कहते हुए लेने से इंकार कर दिया कि प्रत्येक वर्ष काशी सुमेरू पीठ न्यास को संगम लोअर मार्ग पूर्वी पटरी पर भूमि का आवंटन किया जाता रहा है। इस बार मेला प्रशासन ने उनको पूर्व नियत स्थान के बजाए दूसरी जगह जमीन दे दी है। कोर्ट ने इस मामले में 30 जनवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed