फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Awadheshanand said: By rejecting plastic in Mahakumbh, we will pledge to the world community to beautify

स्वामी अवधेशानंद बोले : महाकुंभ में प्लास्टिक को नकार कर विश्व समुदाय को दिलाएंगे धरती संवारने का संकल्प

Wed, 13 Nov 2024 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 07:25 PM IST
सार

देवोत्थान एकादशी पर प्रयागराज पहुंचे जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद ने मां गंगा, भगवान वेणी माधव समेत समस्त देवी-देवताओं से महाकुंभ की सफलता के लिए प्रार्थना की। जूना पीठाधीश्वर ने कहा कि इस बार का महाकुंभ वैश्विक एकता, मानवता,शांति, प्रेम और स्वच्छता का अद्वितीय समागम बनने वाला है।

विज्ञापन
Swami Awadheshanand said: By rejecting plastic in Mahakumbh, we will pledge to the world community to beautify
स्वामी अवधेशानंद, आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने महाकुंभ को दिव्य, भव्य और नव्य बनाने की महायोजना को साकार करने के लिए एकजुटता और समर्पण के मूल मंत्र को अपनाने की सीख दी। आचार्य महामंडलेश्वर ने बताया कि महाकुंभ में सिंगल यूज प्लास्टिक को नकार कर विश्व समुदाय को धरती को संवारने का संकल्प दिलाया जाएगा।

विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर प्रयागराज पहुंचे जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद ने मां गंगा, भगवान वेणी माधव समेत समस्त देवी-देवताओं से महाकुंभ की सफलता के लिए प्रार्थना की। जूना पीठाधीश्वर ने कहा कि इस बार का महाकुंभ वैश्विक एकता, मानवता,शांति, प्रेम और स्वच्छता का अद्वितीय समागम बनने वाला है।

विज्ञापन

दुनिया के इस सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन में इस बार प्लास्टिक से धरा को मुक्त कराने की अपनी तैयारी को उन्होंने साझा किया। जूना पीठाधीश्वर ने बताया कि वह महाकुंभ में आने वाले अखाड़ों, खालसों के महंतों, महामंडलेश्वरों से लेकर देश -दुनिया के आस्थावानों, कल्पवासियों और अधिकारियों, कर्मचारियों का आह्वान करेंगे कि वह गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर प्लास्टिक का पूरी तरह परित्याग करने का संकल्प लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एडीजी भानु भास्कर, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस कमिश्नर तरुण गावा और कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने होटल में पहुंचकर जूना पीठाधीश्वर को महाकुंभ की तैयारियों से अवगत कराया। साथ ही मेले की बसावट के साथ ही भूमि आवंटन की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की। जूना पीठाधीश्वर ने महाकुंभ की भव्यता-दिव्यता के लिए अखाड़ों की एकजुटता के साथ पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

महाकुंभ अहंकार के परित्याग का सबसे बड़ा साधन

प्रयागराज। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि देर शाम आकलैंड रोड स्थित समाजसेवी राकेश शुक्ला के आवास पर भी पहुंचे। वहां उन्होंने महाकुंभ को मय यानी अहंकार के परित्याग का सबसे बड़ा मार्ग बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed