{"_id":"5d8e2bd08ebc3e0148603c3d","slug":"swades-underlined-on-canvas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के कार्यक्रम में कैनवस पर साकार हुआ गांधी के सपनों का भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के कार्यक्रम में कैनवस पर साकार हुआ गांधी के सपनों का भारत
Sat, 28 Sep 2019 07:12 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
khadi gramodyog pradarshani
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड तथा ‘अमर उजाला’ की ओर से स्वदेशी थीम पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान तैयार चित्रों की प्रदर्शनी शुक्रवार को हिन्दुस्तानी एकेडेमी सभागार में लगाई गई। प्रदर्शनी में शामिल चित्रों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के रंगों और विचारों से कैनवास सजाया। इन चित्रों में गांधी के सपनों का भारत रेखांकित हुआ तो स्वदेशी साधनों, वस्त्रों, विचारों को भी तरजीह दी गई। प्रदर्शनी में प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़ और कौशांबी के छात्र-छात्राओं के श्रेष्ठ चित्रों को शामिल किया गया था।
इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों के भारत और स्वदेशी की मुहिम तथा संकल्प से जन-जन को जोड़ने के मकसद से प्रयागराज सहित कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के विभिन्न विद्यालयों में स्वदेशी थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रथम चरण में प्रत्येक स्कूल से चुने गए तीन श्रेष्ठ चित्रों को ही प्रदर्शनी में शामिल किया गया था।
हिन्दुस्तानी एकेडेमी में लगी प्रदर्शनी में से निर्णायकों ने मडंल स्तर पर दस श्रेष्ठ चित्रों का चयन किया। इनका चयन निर्णायक मंडल में शामिल डीएवी कॉलेज के कला प्रवक्ता रवींद्र कुशवाहा, प्रयाग महिला विद्यापीठ के कला विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.जूही शुक्ला और मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के कला प्रवक्ता तलत महमूद ने संयुक्त रूप से किया। मंडल स्तर पर चयनित इन चित्रों को प्रदेश स्तर की प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। प्रदेेश स्तरीय प्रदर्शनी में चुने गए उत्कृष्ट चित्रों को एक समारोह में मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान निर्णायकों की ओर से चुने गए सभी दस विजेताओं को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को भी सहभागिता प्रमाणपत्र दिया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा और पहल को सराहा। आरंभ में ‘अमर उजाला’ की ओर से बुके देकर निर्णायकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ ही उनके अध्यापकगण, अभिभावकगण और बड़ी संख्या में बाल भारती स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।
जो रहे टॉप टेन के विजेता
0 ऋतिका वर्मा/गर्ल्स हाईस्कूल ऐंड कॉलेज/प्रयागराज
0 खुशी पटेल/विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल/प्रयागराज
0 शिवांगी सोनकर/बिशप जॉनसन स्कूल/प्रयागराज
0 शिवांशी गुप्ता//बिशप जॉनसन स्कूल/प्रयागराज
0 निकिता शर्मा/सेंट एंथोनी कॉलेज/प्रयागराज
0 सर्वेश पटेल/करमाइन देवी जू.हाईस्कूल,करमा/प्रयागराज
0 मयंक यादव/ज्वाला देवी इंटर कॉलेज/प्रयागराज
0 खुशबू गौतम/एसएलबी इंटर कॉलेज/करछना, प्रयागराज
0 सपना पटेल/सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज, कुंडा/प्रतापगढ़
0 शिवांक द्विवेदी/ग्राम विकास इंटर कॉलेज/देल्हूपुर,प्रतापगढ़
सेल्फी के लिए लगी होड़
प्रदर्शनी के दौरान चरखे का मॉडल भी रखा गया था सो शामिल प्रतिभागियों ने चित्रों को देखने और स्वदेेशी अपनाने के संकल्प के साथ ही चरखे के साथ सेल्फी भी ली। विजेताओं और प्रतिभागियों ने कहा, ‘अमर उजाला’ की यह पहल, चित्रों के माध्यम से बापू के स्वदेेशी विचारों को सहजता से समझाने में सहायक रही।