फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suspicious death of a competitive girl student in Girls Hostel

गर्ल्स हॉस्टल में प्रतियोगी छात्रा की संदिग्ध हाल में मौत

Sat, 12 Jun 2021 08:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jun 2021 08:46 PM IST
सार

  • गर्ल्स हॉस्टल में प्रतियोगी छात्रा की संदिज्ध हाल में मौत
  • सहेली बोली- अचानक गिरी कुर्सी से, फिर हो गई बेसुध

विज्ञापन
Suspicious death of a competitive girl student in Girls Hostel
मृतक छात्रा

विस्तार

कर्नलगंज में बैंक रोड स्थित गल्र्स हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली 30 वर्षीय ममता की संदिज्ध हाल में मौत हो गई। घटना के वक्त साथ मौजूद सहेली का कहना है कि बात करते हुए अचानक वह कुर्सी पर गिरी और फिर बेसुध हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


मृतक छात्रा मूल रूप से आजमगढ  के मेहनगर थानान्तर्गत बासुपुर गांव निवासी वंशराज की बेटी थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद वह बैंक रोड स्थित डॉ. अहमद के हॉस्टल में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। हाल ही में वह घर गई थी और बीते पांच जून को ही वापस आई। हॉस्टल में ही रहने वाली उसकी सहेली वंदना मिश्रा ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर दोनों छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


अचानक ममता कुर्सी से नीचे गिर गई। यह देख उसने शोर मचाया तो अन्य छात्राएं व आसपास के लोग आ गए। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज विनीत सिंह ने बताया कि शव को मर्चरी भेजवाकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर चोट आया है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed