{"_id":"5f8748278ebc3e9bbe7133a2","slug":"suspension-continue-on-adhock-teachers-appoint-allahabad-news-ald288974491","type":"story","status":"publish","title_hn":"तदर्थ प्रशिक्षकों को नहीं मिली नियुक्ति, अक्तूबर में प्रशिक्षण शुरू होने पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तदर्थ प्रशिक्षकों को नहीं मिली नियुक्ति, अक्तूबर में प्रशिक्षण शुरू होने पर संशय
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
प्रयागराज। खेल विभाग निदेशालय ने अब तक तदर्थ प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी नहीं दी है। इस कारण करीब 18 खेलों का प्रशिक्षण शुरू नहीं हो सका। तदर्थ प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से प्रशिक्षण जल्द शुरू होने को लेकर संशय बना हुआ है। कोच नहीं मिलने से खिलाड़ियों की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। हालांकि, स्थायी कोच वाले खेलों का प्रशिक्षण खेल विभाग ने शुरू करा दिया है।
खेल निदेशालय ने सितंबर में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी से प्रयागराज क्षेत्र में खेलों का प्रशिक्षण शुरू कराने को लेकर जानकारी मांगी थी। इस पर विभाग ने खेल निदेशालय को प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर में खेल प्रशिक्षण शुरू कराने को लेकर सुझाव सितंबर के अंत में भेज दिया गया।
उम्मीद थी कि खेल निदेशालय तदर्थ कोच की नियुक्ति और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को लेकर गाइड लाइन जारी करेगा और प्रशिक्षण अक्तूबर के पहले सप्ताह से शुरू होंगे। आधा अक्तूबर बीतने के बाद भी खेल निदेशालय ने न तो खेलों को लेकर गाइड लाइन जारी करी ना ही तदर्थ प्रशिक्षकों की नियुुक्ति को लेकर कोई निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय की देरी से अब अक्तूबर में खेलों का प्रशिक्षण शुरू होने को लेकर संशय है। इस कारण खिलाड़ियों की तैयारियां भी प्रभावित होंगी। बतादें कि प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर में बीते वर्ष 21 खेल प्रशिक्षण चल रहे थे।
विज्ञापन
तीन खेलों का प्रशिक्षण शुरू
प्रयागराज में तीन खेलों के स्थायी कोच हैं। इनमें वॉलीबाल, एथलेटिक्स और लान टेनिस शामिल है। तीनों खेलों का प्रशिक्षण शुरू कर गया दिया है।
अभी तदर्थ कोच की नियुक्ति के संबंध में खेल निदेशालय से निर्देश नहीं मिला है। निर्देश मिलते ही खेलों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा। जिन खेलों के स्थायी कोच है वहां प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। -अनिल तिवारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी