{"_id":"5e4ae52a8ebc3ef28d37802a","slug":"suspected-old-man-found-dead-in-closed-house-feared-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में संदिग्ध हाल में मृत मिली वृद्धा, हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर में संदिग्ध हाल में मृत मिली वृद्धा, हत्या की जताई आशंका
Tue, 18 Feb 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Crime Scene
कैंट के राजापुर स्थित गंगानगर में रहने वाली सावित्री देवी(65) संदिग्ध हाल में मृत पाई गईं। उनका शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला जिसका दरवाजा बाहर से बंद था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के शरीर पर जाहिराना चोट नहीं है लेकिन आशंका हत्या की भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
गंगानगर में रहने वाले भयंकर लाल रेलवे में कर्मचारी थे जिनका कई साल पहले निधन हो गया। पति की मौत के बाद पत्नी सावित्री घर में अकेली ही रहती हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। इनमें सोनम धूमनगंज में रहती है जबकि सोनल राजापुर में ही पति व अन्य ससुरालवालों संग रहती है। मोहल्लेवालों ने बताया कि दो दिनों से सावित्री दिखाई नहीं दी थीं। जिस पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला सोमवार को घर के भीतर पहुंची तो वहां सावित्री को मृत देखकर उसके होश उउ़ गए।
उसके बताने पर अन्य लोग भी जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और तब तक पड़ोस में रहने वाला दामाद भी आ गया। उधर जांच पड़ताल में पुलिस को किसी तरह के लूटपाट के निशान घर में नहीं मिले। खबर पर बेटियां भी आ गईं लेकिन वह भी कुछ बता नहीं सकीं। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर संजय द्विवेदी का कहना है कि किसी तरह के चोट के निशान शरीर पर नहीं मिले हैं। लेकिन शव देा दिन पुराना हो चुका है, ऐसे में कुछ स्पष्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही कहा जा सकेगा।