{"_id":"61759d470d0a86527b15d440","slug":"suspect-recently-dies-accused-of-murder-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : संदिग्ध हाल में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : संदिग्ध हाल में युवक की मौत, हत्या का आरोप
Sun, 24 Oct 2021 11:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
अल्लापुर सर्वोदय नगर में रहने वाले 45 वर्षीय अजक श्रीवास्तव की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मृतक की बहनों ने हत्या की आशंका जताई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अफसरों का कहना है कि जांच की जा रही है। अजक पुत्र ओम प्रकाश प्राइवेट नौकरी करके एक पुत्र और एक पुत्री व पत्नी का पालन.पोषण करता था। शनिवार की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
खबर पाकर उसकी बहन सहित अन्य लोग पहुंचे। परिवार के लोग उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मृतक की बहनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। जार्जटाउन इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हफ्ते भर पहले मृतक सीढ़ी से गिरने की वजह से जख्मी हो गया था जिसके बाद प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन