{"_id":"66ee6276e57641043101cbe1","slug":"surya-pratap-shahi-said-use-of-unbalanced-language-is-the-culture-of-sp-commenting-on-religious-places-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले : असंतुलित भाषा का प्रयोग सपा का कल्चर, धार्मिक स्थलों पर टिप्पणी उनकी आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले : असंतुलित भाषा का प्रयोग सपा का कल्चर, धार्मिक स्थलों पर टिप्पणी उनकी आदत
Sat, 21 Sep 2024 11:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:36 AM IST
सार
तिरुपति मंदिर बालाजी के प्रसाद के घी में कई जानवरों की चर्बी मिलने के मामले में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुआट्स विवि में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
असंतुलित भाषा का प्रयोग करना समाजवादी पार्टी का कल्चर रहा है। धार्मिक स्थलों पर टिप्पणी करना, और अमर्यादित बयान देना उनकी आदत है। उक्त बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही ने शनिवार को शुआटस में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरुपति मंदिर बालाजी के प्रसाद के घी में कई जानवरों की चर्बी मिलने के मामले में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। यूपीए सरकार के घटक दलों की हमेशा से यह मंशा रही है कि किस तरह हिंदू धर्म की आस्था पर चोट पहुंचाया जाए। शुआटस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के मद से तैयार टिश्यू कल्चर लैब का उद्घाटन किया। साथ ही किसानों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को उत्तम बीज के पैकेट का वितरित किया।
विज्ञापन