फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Surrender application of Mafia Atiq sister Ayesha Noori rejected, court's decision on absence of any lawyer

Umesh Pal Case : माफिया अतीक की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी खारिज, कोई वकील उपस्थित न होने पर कोर्ट का फैसला

Mon, 05 Jun 2023 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 05:57 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाई गई माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की आत्मसमर्पण अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने खारिज कर दी। मुकदमे में बहस के लिए आयशा नूरी की तरफ से किसी अधिवक्ता के मौजूद नहीं होने पर अदालत ने यह फैसला सुनाया। 

विज्ञापन
Surrender application of Mafia Atiq sister Ayesha Noori rejected, court's decision on absence of any lawyer
शाइस्ता परवीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाई गई माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की आत्मसमर्पण अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने खारिज कर दी। मुकदमे में बहस के लिए आयशा नूरी की तरफ से किसी अधिवक्ता के मौजूद नहीं होने पर अदालत ने यह फैसला सुनाया। 

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम को अपने घर में पनाह देने वाली माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर सीजेएम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सरेंडर के लिए आयशा नूरी ने न्यायालय के समक्ष आवेदन किया था। कोर्ट ने धूमनगंज पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। पिछली सुनवाई के दौरान थाने से रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं होने के कारण सुनवाई टल गई थी। इस मामले की सुनवाई के लिए पांच जून की तिथि मुकर्रर की गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को नियत समय पर सीजेएम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। आयशा नूरी के सरेंडर केस की फाइल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की गई। काफी देर तक इंतजार के बाद भी आयशा नूरी का पक्ष रखने के लिए उनकी तरफ से कोई वकील न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुआ। जिसके बाद कोर्ट ने उसकी आर्जी को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बनाया है साजिश रचने का आरोपी
उमेश पाल हत्याकांड में आयशा नूरी को पुलिस ने साजिश का आरोपी बनाया है। आयशा के पति अखलाक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उमेश हत्याकांड में बमबाजी करने वाले गुड्डू मुस्लिम को संरक्षण और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही आयशा नूरी फरार चल रही है। पुलिस उसकी बेटी को भी खोज रही है। आयशा ने सरेंडर करने के लिए अर्जी कोर्ट में भेजी थी। उस पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed