फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   suresh kumar khanna

734 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का तोहफा

Wed, 25 Oct 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 25 Oct 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
suresh kumar khanna
इलाहाबाद
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री आवास योजना के 734 पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। मंच पर बुलाए गए पांच लोगों को प्रमाण पत्र मिले तो आशियाने का सपना पूरा होने की खुशी में उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कहाकि आवास विहीन लोगों के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम अवसर है। मंत्री ने 7.14 करोड़ की लागत वाले 13 कार्यों का शिलान्यास व 42.49 लाख के तीन कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के चेक भी दिए।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास विहीन लोगों को आवास उपलब्ध कराके पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 734 पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में दस लाख ग्रामीण तथा पांच लाख शहर के निवासियों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस योजना में 2.50 लाख का अनुदान धनराशि दी जा रही है, जिसमें डेढ़ लाख केंद्र तथा एक लाख रुपये राज्य सरकार की तरफ  से दिए जाते हैं। इसमें अपनी बात जोड़ते हुए कहा कि ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग जिनके पास जमीन है और आवास बनाने के लिए पैसे नहीं हैं, उनके लिए भी सरकार आर्थिक मदद कर उन्हें आवास बनाने में सहयोग कर रही है।
विज्ञापन


अर्द्ध कुंभ के लिए 1500 करोड़ स्वीकृत, मेला प्राधिकरण का गठन जल्द
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शासन ने अर्द्ध कुंभ के लिए 1500 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। पहले चरण में 200 करोड़ की लागत के कार्य शुरू भी हो चुके हैं। कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार के माघ मेला को अर्द्ध कुंभ मेला के रिहर्सल के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेला प्राधिकरण का गठन किया जा रहा है। आने वाले समय में माघ या कुंभ मेलों की तैयारियों की सभी व्यवस्था इसी प्राधिकरण के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्वेच्छाग्राही कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मंत्री ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में सांसद श्यामाचरण गुप्ता, विधायक नीलम करवरिया, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर आदि नेता मंच पर रहे। कमिश्नर और डीएम ने मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed