फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Surajkund mela

बच्चों का हाथ थामे आए बड़ों ने भी उठाया लुत्फ

Fri, 09 Aug 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Surajkund mela
Surajkund mela - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। नागपंचमी के बाद बृहस्पतिवार को सावन के दूसरे बड़े, शिवकुटी मेले की धूम रही। इसके तहत शिवकोटि मंदिर से लेकर गोविंदपुर सब्जी मंडी चौराहा, तेलियरगंज, कटरा में नेतराम चौराहे से मनमोहन पार्क और बिजली घर के पास बच्चों के खेल खिलौनों की दुकानें लगीं। सूरजकुंड चौकी से लेकर फायर ब्रिगेड तक मेले की धूम रहीं। हालांकि मेले का विस्तार निरंजन सिनेमा, जानसेनगंज होते हुए विवेकानंद मार्ग तक भी रहा।
विज्ञापन

पूरे मेला क्षेत्र में जगह-जगह बच्चों के लिए तरह-तरह के झूलों के अतिरिक्त मनोरंजक खेल-खिलौने की दुकानें सजीं। सड़क की पटरियों के दोनों ओर फास्ट फूड, चाय, चाट, अनरसा सहित खाने-पीने की वस्तुओं की अनेक अस्थायी दुकानें भी लगीं। बच्चों की तो मेले में मौज रही ही, उनके साथ बड़े भी मेले का आनंद लेते रहे। मेले वाले क्षेत्र रंगीन रोशनी से जगमगाते रहे। बता दें, वर्ष 1911 के गजेटियर के मुताबिक शिवकुटी का मेला, शहर के प्राचीन एवं महत्वपूर्ण मेलों में से एक है।
विज्ञापन

शिवकोटि मंदिर पर महापौर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने आरती, पूजन करके मेले की शुरुआत की। वहीं बुद्धेश्वर महादेव पीठ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहप्रान्त प्रचारक मुनीश की ओर से आचार्य देवराज की देखरेख में महारुद्राभिषेक किया गया। पूरे दिन ओम नम: शिवाय का जाप भी जारी रहा। योगी राजकुमार ने सूर्य की पूजा कर मेले की कुशलता की कामना की। कार्यक्रम में पार्षद कमलेश तिवारी, मिथिलेेश तिवारी, राजमणि मिश्रा, एके पांडेय, चंद्रमणि तिवारी, वेदमणि, आचार्य देवराज, डॉ.कृष्णा, सावन जोगी, बिन्दु, रासिया, आनन्द,सोहंग, सुब्रतो, प्रत्युष, सत्यप्रकाश, सत्येन्द्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से निकली यात्रा
मेला समिति की ओर से शिव शक्ति यात्रा निकाली गई जो बुद्धेश्वर पीठ से प्रारंभ होकर फायर ब्रिगेड चोराहे से निरंजन सिनेमा होते हुए जानसेनगंज, घंटाघर, अग्रसेन चौराहा, चमेली बाई धर्मशाला के पास स्थित प्राचीन राम मंदिर पर पूजन के बाद बुद्धेश्वर महादेव पीठ पर पूरी हुई। रास्ते भर ओम नम:शिवाय की गूंज के साथ फूल बरसाए जाते रहे। आरंभ में एसपी सिटी ने आरती उतारी। शिव शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय गुप्ता की देखरेख में निकली यात्रा में चाणक्य पीठाधीश्वर सुदर्शनजी, ब्रह्मचारी आत्मानंद, संकर्षण जी, बाबा संतलाल, स्वामी राकेशानन्द आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed