फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Supa's Bpharma student kidnapped, suspected of murder

शुआट्स के बीफार्मा छात्र का अपहरण, हत्या की आशंका

Fri, 30 Aug 2019 02:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Supa's Bpharma student kidnapped, suspected of murder
Supa's Bpharma student kidnapped, suspected of murder
नैनी। क्षेत्र के महेवा स्थित शुआट्स के बी फ ार्मा छात्र शुभम द्विवेदी को 28 अगस्त की दोपहर में सफेद इनोवा कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। छात्र के पिता तुलाराम द्विवेदी ने हत्या की नियत से अपहरण किए जाने की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव निवासी तुलाराम द्विवेदी पेशे से किसान हैं। उनका बेटा शुभम द्विवेदी (23) नैनी के शुआट्स कालेज से बीफार्मा कर रहा है। पिछले एक पखवारे से वह बालसन चौराहा, जार्जटाउन के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर प्रैक्टिस करने जाने लगा था। 27 अगस्त को वह अपने गांव गया था। वहां से 28 अगस्त को सुबह 08.00 बजे वह घर से शहर के लिए निकला था। शाम को चार बजे शुभम के बहनोई मनोज मिश्रा ने पिता तुलाराम द्विवेदी को फोन करके बताया कि शहर से बाइक लेकर शुभम अपने भांजे अंकुर मिश्रा के साथ बाइक से नैनी के गंगोत्री नगर में रहने वाले अपने दोस्त सुमित सिंह से मिलने गया था। वहां सुमित से मिलकर शुभम और अंकुर 3.30 बजे शहर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

कुछ दूर ही पहुंचे थे कि बब्बन दुबे के घर के सामने खड़ी सफेद रंग की इनोवा कार से छह सात लोग उतरे और बाइक पर बैठे शुभम को खींचकर कार में बैठा लिया। इस खींचतान में अंकुर वहीं गिर गया। अंकुर व सुमित ने मनोज मिश्रा को फोन करके बताया। मनोज मिश्रा की सूचना पर पिता तुलाराम द्विवेदी व अन्य लोग भागकर नैनी पहुंचे। शुभम द्विवेदी को घर परिवार एवं पुलिस तलाश रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। उसके पिता तुलाराम द्विवेदी की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि हत्या की नियत से उनके बेटे को अगवा किया गया है। सीओ करछना सच्चिदानंद ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज हो गया है। टीमें लगी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed