फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sunshine, mercury near 35 degrees

धूप चटक, पारा 35 डिग्री के पास

Wed, 01 Apr 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sunshine, mercury near 35 degrees
Sunshine, mercury near 35 degrees - फोटो : ALDCOMPACT
वातावरण में नमी घटने से कोरोना संक्रमण से राहत के आसार
विज्ञापन

पुरवा हवाओं के जोर से मौसम का मिजाज गरम
प्रयागराज। पांच दिन से सूरज लगातार तेवर दिखा रहा है। धूप चटक होने से पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचकर पसीना छुड़ा रहा है। पुरवा हवाओं के जोर से मौसम का मिजाज गरम हो चुका है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस मौसम में चक्रवाती स्थानीय प्रभाव बादलों की धमाचौकड़ी और बूंदाबांदी करा सकते हैं।
सप्ताह भर पहले 32 डिग्री सेल्सियस के पार गया तापमान अचानक हुई हल्की बारिश से धड़ाम हो गया था। अब 27 मार्च से अधिकतम तापमान हर दिन छलांग लगा रहा है। कभी पुरवा तो कभी पछुआ हवाओं के जोर से रात का न्यूनतम पारा अस्थिर है। मंगलवार को रात का पारा भी 19 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा। जानकारों का दावा है कि बढ़ता तापक्रम कोरोना वायरस संक्रमण से बचाएगा।
विज्ञापन

तापक्रम में लगातार बढ़ोतरी से वातावरण में नमी का स्तर भी घट रहा है। मंगलवार को आर्द्रता अधिकतम स्तर सौ से फिसलकर 68 और न्यूनतम 25 प्रतिशत पर आ गई। वहीं अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री छलांग लगाकर 18.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे रात में हुई गुनगुनी सर्दी अब गुम होगी। रात में पंखा चलाना मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक तापमान का बढ़ना शुभ लक्षण हैं। संकेत मिल रहे हैं कि पारा निरंतर बढ़ेगा। इससे वातावरण में कम हो रही नमी कोरोना जैसे संक्रमण से भी बचाएगा। अधिक तापक्रम में ऐसे वायरस निष्क्रिय होते हैं, इसके वैज्ञानिक प्रमाण हैं। धरती सूखेगी तो फसल पकेगी। इस बीच स्थानीय चक्रवाती प्रभाव से अगले कुछ दिनों में बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के भी आसार है, लेकिन इसका बढ़ते तापक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
दिनांक--अधिकतम तापमान---न्यूनतम तापमान
27 मार्च- 30.9-------------20.1 डिग्री सेल्सियस
28 मार्च-32.6--------------18.9 डिग्री सेल्सियस
29 मार्च-32.7--------------17.7 डिग्री सेल्सियस
30 मार्च-34.1--------------16.6 डिग्री सेल्सियस
31 मार्च-34.8--------------18.7 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed