फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sunday was the coldest day of the season in Prayagraj, fog will increase in the coming days with winter

प्रयागराज : संगमनगरी में पारे ने लगाया गोता, चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

Sun, 19 Dec 2021 10:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 10:36 PM IST
सार

शीतलहर के कारण रविवार को दिन में भी लोग ठंड से सिकुड़ते नजर आए। शाम होते-होते गलन तेजी से बढ़ने लगी थी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Sunday was the coldest day of the season in Prayagraj, fog will increase in the coming days with winter
आज का मौसम - फोटो : self

विस्तार

पहाड़ों पर हो रहे हिमपात के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। संगमनगरी में गलन ने लोगों की कंपकंपी छुड़ानी शुरू कर दी है। बीते 24 घंटे के भीतर तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 4.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। हालांकि शनिवार और रविवार के अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 19.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


शीतलहर के कारण रविवार को दिन में भी लोग ठंड से सिकुड़ते नजर आए। शाम होते-होते गलन तेजी से बढ़ने लगी थी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। साथ ही आने वाले दिनों में ठंड के साथ ही कोहरा भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि अचानक बढ़ी ठंड के पीछे सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश व हिमपात भी हुआ है। उसका असर भी मैदानी इलाकोें पर दिखाई दे रहा है। रविवार अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। डॉ. राय ने बताया कि आने वाले दिनों में और ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed