फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sun showed its attitude, Friday was the hottest day of the season, mercury crossed 44 degrees.

Temperature : सूरज ने दिखाए तेवर, सीजन में सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार

Sat, 27 Apr 2024 02:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 02:23 PM IST
सार

संगमनगरी में शुक्रवार काे गर्मी ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम केंद्र के मुताबिक यूपी में संगमनगरी शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा।

विज्ञापन
Sun showed its attitude, Friday was the hottest day of the season, mercury crossed 44 degrees.
भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरज ने तेवर दिखाए तो पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि दिन ढलने से कुछ समय पहले धुंध से कुछ राहत मिली। शनिवार को मौसम में कुछ परिवर्तन हुआ और पारा 42 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि गर्मी से लोग परेशान दिखे। हीट वेव का कहर जारी रहा।

विज्ञापन


संगमनगरी में शुक्रवार काे गर्मी ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम केंद्र के मुताबिक यूपी में संगमनगरी शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। दूसरे स्थान पर वाराणसी में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचएन मिश्रा के मुताबिक 30 अप्रैल तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। लू और तेज धूप लोगों को परेशान करेगी।

विज्ञापन

Sun showed its attitude, Friday was the hottest day of the season, mercury crossed 44 degrees.
भीषण गर्मी से बचने के लिए कुछ इस तरह से सड़क पर निकलीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

इधर, लू के अलर्ट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने लू के अलर्ट पर अपनी तैयारियों को भी दुरुस्त किया है। उधर, तेज गर्मी के साथ डायरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में 1,380 लोगों की ओपीडी हुई। इनमें 22 डायरिया के मामले आए। पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों ने कहा कि लोग दिन मेंं जरूरी हो तोे ही बाहर निकलें। बाहर जाते समय चेहरे व अन्य हिस्से को अच्छी तरह से ढककर निकलें। ठंडे कमरे से एक बारगी धूप में न निकलें। न ही धूप से घर आने के बाद फौरन ठंडे पानी या एसी का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed