फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Summer special train will run for Kolkata and Bangalore, Railway Administration released the time table

Prayagraj : कोलकाता और बंगलूरू के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रेलवे प्रशासन ने जारी की समय सारिणी

Sat, 05 Apr 2025 12:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 12:44 PM IST
सार

रेलवे प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को देखते हुए अब कोलकाता और बंगलूरू के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का शेड्यूल जारी किया है। कोलकाता के लिए समर स्पेशल कानपुर से व बंगलूरू के लिए समर स्पेशल गोरखपुर से संचालित होगी।

विज्ञापन
Summer special train will run for Kolkata and Bangalore, Railway Administration released the time table
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को देखते हुए अब कोलकाता और बंगलूरू के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का शेड्यूल जारी किया है। कोलकाता के लिए समर स्पेशल कानपुर से व बंगलूरू के लिए समर स्पेशल गोरखपुर से संचालित होगी। दोनों ही ट्रेनें प्रयागराज में रुकेंगी। कानपुर से समर स्पेशल 04153 का संचालन 10 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे होगा। शाम 4.40-4.50 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी। यहां से मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम रुकते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 7.50 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


वापसी में कोलकाता से 04154 की रवानगी प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार 11 अप्रैल से एक जुलाई की सुबह 10.45 बजे होगी। रात 1.05-1.10 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन और सुबह 4.30 बजे कानपुर पहुंच जाएगी। इसी तरह 06529 बंगलूरू से प्रयागराज जंक्शन के रास्ते गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन सोमवार 12, 19 व 26 मई की शाम सात बजे चलकर बुधवार रात 9.55-10.00 बजे प्रयागराज एवं सुबह 6.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर से 06530 की रवानगी शुक्रवार 16, 23 व 30 मई की शाम पांच बजे होगी। जो रात 1.15-1.20 बजे प्रयागराज व सोमवार सुबह 8.15 बजे बंगलूरू पहुंचेंगी। प्रयागराज से यह ट्रेन वाया कानपुर, झांसी, बीना, मनमाड, पुणे, हुबली होते हुए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची के लिए आज चलेगी वनवे स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज जंक्शन से रांची के लिए शनिवार को वनवे स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। रात आठ बजे गाड़ी संख्या 04158 की रवानगी जंक्शन से होगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डेहरी ऑन सोन, गया, मुरी रुकते हुए ट्रेन सोमवार सुबह 11.50 बजे रांची पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed