फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   such an arrangement at the airport that even passengers will not be able to touch each other.

एयरपोर्ट पर रहेगी ऐसी व्यवस्था कि यात्री भी नहीं छू सकेंगे एक दूसरे को

Fri, 08 May 2020 02:33 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
such an arrangement at the airport that even passengers will not be able to touch each other.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संभावित हवाई संचालन को देखते हुए विमानन कंपनियों के साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। विमान संचालन जब भी शुरू होगा उसे लेकर डीजीसीए ने सभी एयरपोर्ट निदेशकों को निर्देश दिया है कि वह अपने टर्मिनल पर ऐसी व्यवस्था करें कि यात्री एक दूसरे को बिना छुए ही सीधे विमान में बैठ जाएं। प्रयागराज में इसके लिए सैनिटाइजेशन टनल बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


हर उपयोग के बाद लगेज ट्रॉली को भी एयरपोर्ट प्रशासन सैनिटाइज करने की बात कर रहा है। चर्चा यह भी है कि डीजीसीए ने एयरपोर्ट प्रशासन को 18 मई से तैयार रहने को कहा है। लॉक डाउन के बाद घरेलू हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए प्रयागराज समेत देश के विभिन्न एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट और हवाई यात्रा में वायरस का संक्रमण न फैले इस को लेकर नए सिरे से विस्तृत रोड मैप एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रयागराज एयरपोर्ट पर उन पॉइंट्स की पहचान की गई है जहां एयरपोर्ट कर्मी यात्री और उनकी जरूरत से जुड़ी चीजें एक दूसरे के संपर्क में आती हैं। इसको डिसइनफेक्ट करने के साथ ही कोरोना से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके लिए एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश के लिए कॉन्टैक्टलेस सिस्टम बनाए जाने की तैयारी की गई है। ताकि कोई यात्री एक दूसरे के संपर्क में ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुसाफिर सबसे पहले लगेज ट्रॉली के संपर्क में आते हैं । इसलिए लगेज ट्रॉली के प्रत्येक उपयोग के बाद उसे एयरपोर्ट प्रशासन सैनिटाइज करवाएगा। मुसाफिरों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए टर्मिनल में मार्किंग भी की जाएगी। टिकट संबंधी दस्तावेजों की जांच से पहले सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग भी एयरपोर्ट में की जाएगी। यात्रियों को सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाने की तैयारी की गई है।


एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव का कहना है चुनौती बड़ी है फिर भी डीजीसीए की जो भी गाइडलाइन होगी उसका एयरपोर्ट में पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी फ्लाइट संचालन से जुड़ी कोई जानकारी डीजीसीए की ओर से नहीं मिली है, लेकिन फिर भी हम अपनी तैयारियां कर रहे हैं। मार्किंग बनवाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed