फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Successful candidates allotted district in revaluation, list released

पुनर्मूल्यांकन में सफल अभ्यर्थियों को जिला आवंटित, सूची जारी 

Thu, 05 Nov 2020 09:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Nov 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Successful candidates allotted district in revaluation, list released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय विद्यालयों के लिए 68500 सहायक अध्यापक के पुनर्मूल्यांकन में सफल 23 अभ्यर्थियों की आखिरकार जिला आवंटन सूची जारी कर दी गई। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से मार्च में जिला आवंटन की प्रक्रिया कोरोना के चलते स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद से ही पुनर्मूल्यांकन में सफल 23 अभ्यर्थी कोर्ट, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद एवं शासन के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे। बार-बार जिला आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने से परेशान अभ्यर्थियों के पक्ष में कोर्ट की ओर से चार नवंबर को आदेश जारी होते ही पांच नवंबर को आवंटन की सूची जारी कर दी गई। अब छह और सात नवंबर को अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच एवं काउंसलिंग के बाद उनको नियुक्ति मिल जाएगी। 
विज्ञापन

2019 शिक्षक भर्ती के चयनितों से जूनियर हो जाएंगे 2018 के चयनित

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 2018 में जारी 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में तत्कालीन सचिव परीक्षा नियामक की ओर मूल्यांकन में की गई गड़बड़ी के चलते पुनर्मूल्यांकन में सफल 23 अभ्यर्थी 2019 में विज्ञापित 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्ति पाए 31277 शिक्षकों से जूनियर हो जाएंगे। तत्कालीन सचिव परीक्षा नियामक सुत्ता सिंह को 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में गड़बड़ी को लेकर कोर्ट के निर्देश पर सरकार की ओर से निलंबित किया गया था। उनका निलंबन बहाल हो गया, लेकिन परीक्षा में गड़बड़ी के शिकार अभ्यर्थी दो वर्ष बाद भी न्याय के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed