{"_id":"616b253b546f2d26350c319a","slug":"success-prayagraj-s-harsh-gets-149th-rank-on-all-india-label-in-jee-advance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता : जेईई एडवांस में प्रयागराज के हर्ष को आल इंडिया लेबल पर मिली 149वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता : जेईई एडवांस में प्रयागराज के हर्ष को आल इंडिया लेबल पर मिली 149वीं रैंक
Sun, 17 Oct 2021 12:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
JEE MAIN Advanced
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई एडवांस में इस बार प्रयागराज के 100 से अधिक मेधावियों को सफलता मिली। संगम नगरी के हर्ष बिहानी ने जहां अखिल भारतीय स्तर पर 149वीं रैंक हासिल की, वहीं दिविज ने 630वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की। अखिल भारतीय स्तर पर 149वीं रैंक हासिल करने वाले हर्ष बिहानी ने महर्षि पतंजलि विद्यालय से 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोटा के स्कूल से इंटरमीडिएट किया।
हर्ष को जेईई मेंस में 326वीं रैंक मिली थी। हर्ष के पिता अमित कुमार बिहानी कपड़े के व्यापारी हैं और मां ललिता गृहणी हैं। वहीं, प्रयागराज के मेधावी छात्र दिविज को जेईई मेंस में 251वीं रैंक मिली थी और एडवांस में उन्होंने 630वीं रैक के साथ सफलता हासिल की। इससे पूर्व दिविज ने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2019-20 में अखिल भारतीय स्तर पर 352वीं रैंक प्राप्त की थी।
दिविज के पिता दीनबंधु बरनवाल प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा-प्रथम), प्रयागराज में सीनियर ऑडिट अफसर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा प्रयागराज के तुषार पांडेय, सुब्रत पांडेय, मृगांक मनी शुक्ला, अभिषेक सिंह, अंजली मिश्रा, धीरज पटेल, दीपांशु यादव, जाहिद अख्तर, सुनिधि, वैभव, अमित कुमार, हर्ष वर्धन सिंह, देवेश त्रिपाठी, अभिनव पांडेय, अवनीश, सूरज कुमार, हर्षिता अग्रवाल, अशिता श्रीवास्तव, विपुल राज झा, खुशबू, अश्विनी राज, राहुल यादव, राहुल पटेल, साकिब अली, अश्विनी पांडेय, धर्मेंद्र कुमार सरोज, अखिलेश सिंह समेत 100 से अधिक छात्रों को सफलता मिली है।
विज्ञापन
देर से पहुंची ट्रेन, छूटा इंटरव्यू
ट्रेन देर से पहुंचने के कारण कई अभ्यर्थी शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में प्रवक्ता पद पर भर्ती के लिए
जारी इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सके। चयन बोर्ड पर विलंब से पहुंचने के कारण अभ्यर्थियों को बैरंग लौटा दिया गया। अभ्यर्थियों ने चयन बोर्ड में
ज्ञापन देकर कहा है कि इसमें उनकी गलती नहीं थी, उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया जाए।
शनिवार को चयन बोर्ड में प्रवक्ता संस्कृत और प्रवक्ता रसायन विज्ञान के लिए इंटरव्यू था। अभ्यर्थियों ने बताया कि कानपुर-टूंडला खंड के अम्बियापुर-रूरा स्टेशन के बीच मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें आठ से दस घंटे विलंब से पहुंचीं। इसकी वजह से ल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की ओर से आने वाले अभ्यर्थी समय से प्रयागराज नहीं पहुंच सके और उन्हें साक्षात्कार से वंचित होना पड़ा।
अभ्यर्थी संगीता, शिखा पाठक, धर्मेंद्र, ऋषभ गोयल समेत कई अन्य अभ्यर्थियों को खाली हाथ लौटा दिया। उन्हें इंटरव्यू में शामिल नहीं किया गया।अभ्यर्थियों ने चयन बोर्ड में ज्ञापन देकर साक्षात्कार में शामिल किए जाने की मांग की है।