फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Substandard wire ropes purchased to install in pontoon bridges of Mahakumbh

Prayagraj : महाकुंभ के पांटून पुलों में लगाने को खरीदे गए घटिया वायर रोप, शासन से की गई शिकायत

Thu, 31 Oct 2024 05:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 05:32 AM IST
सार

महाकुंभ में इस बार गंगा पर 30 पांटून पुलों का निर्माण होना है। इसके लिए पांटून पुलों की रेलिंग पोस्ट (सुरक्षा घेरा) में 10 एमएम क्षमता के वायर रोप लगने हैं। इसकी खरीद में व्यापक धांधली की शिकायत शासन से की गई है।

विज्ञापन
Substandard wire ropes purchased to install in pontoon bridges of Mahakumbh
पांटून पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक मेले महाकुंभ की तैयारियों पर एक नजर डालिए। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसे देखकर पहले से अधिक गुणात्मक विस्तार की प्रदेश सरकार ने योजना बनाई है। लेकिन, पीडब्ल्यूडी के अफसर इस पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पांटून पुलों पर लगने वाले वायर रोप भी क्षमता विहीन और घटिया क्वालिटी के खरीदे गए हैं।

विज्ञापन


महाकुंभ में इस बार गंगा पर 30 पांटून पुलों का निर्माण होना है। इसके लिए पांटून पुलों की रेलिंग पोस्ट (सुरक्षा घेरा) में 10 एमएम क्षमता के वायर रोप लगने हैं। इसकी खरीद में व्यापक धांधली की शिकायत शासन से की गई है। फूलपुर तहसील के बारी गांव निवासी राम जतन ने सीएम योगी और मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को भेजे पत्र में अनुबंध की शर्तों को दरकिनार कर वायर रोप की खरीद करने की बात लिखी है।

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार इस ठेके का अनुबंध चाणक्य वेबसाइट के पोर्टल पर ऑनलाइन है। अनुबंध की शर्तों के मुताबिक 36×6 क्षमता के वायर खरीदे जाने थे, लेकिन 19×6 के लिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से 13 सितंबर को इसके लिए ऑनलाइन टेंडर कराया गया था। इसमें प्रतिभाग करने वाली फर्मों सूर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी और एसके एसोसिएट्स ने विभागीय दर 92 रुपये प्रति रनिंग मीटर के विपरीत 10 प्रतिशत अधिक दर डाला था।

इसे लेकर 23 अक्तूबर को टेंडर निरस्त कर दिया गया। इस बीच तारा जायसवाल नामक फर्म को आपूर्ति का ठेका दे दिया गया। अनुबंध में गल्वनाइट कंपनी के वायर रोप खरीदने की बात अंकित है। लेकिन, इसका भी पालन नहीं किया गया। पुणे की एक फर्म से क्षमताविहीन वायर रोप खरीद लिए गए हैं। जिस वायर रोप की आपूर्ति की जा रही है, उसमें फाइवर कोर भी नहीं है।

वायर रोप की खरीद में मानक और अनुबंध की शर्तों का उल्लघंन की शिकायत निराधार है। वायर रोप की मांग के अनुरूप ही आपूर्ति कराई जा रही है। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, कुंभ मेला डिवीजन पीडब्ल्यूडी

वायर रोप की खरीद में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराई जाएगी। इसकी खरीद में गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।  - एके द्विवेदी, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed