फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Subedarganj-Udhampur Superfast will be operational till December 31

Railway News :  सूबेदारगंज-उधमपुर सुपरफास्ट का इकतीस दिसंबर तक होगा संचालन

Fri, 18 Nov 2022 01:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 01:24 AM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने बताया कि 04141 सूबेदारगंज-उधमपुर सोमवार एवं शुक्रवार  दो दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह 04142 उधमपुर-सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगा। 

विज्ञापन
Subedarganj-Udhampur Superfast will be operational till December 31
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के सूबेदारगंज से उधमपुर के लिए चल रही सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन अब 31 दिसंबर 2022 तक होगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने उधमपुर स्पेशल ट्रेन के नौ-नौ फेरे बढ़ा दिए हैं। इसकी समय सारिणी रेलवे ने बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। 

विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने बताया कि 04141 सूबेदारगंज-उधमपुर सोमवार एवं शुक्रवार  दो दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह 04142 उधमपुर-सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगा। 
विज्ञापन



वहीं दूसरी ओर प्रयागराज के रास्ते चल रही 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल में 19 नवंबर एवं 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल में 20 नवंबर से स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है। इसी तरह रेलवे 19 नवंबर से ही 09117 सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल में स्लीपर श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच जोड़ रहा है। सूरत से 09118 में यह कोच 18 नवंबर से लगा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed