फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Subedarganj Railway track

गला घोंटकर की गई थी युवती की हत्या

Mon, 09 Sep 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Subedarganj Railway track
Subedarganj Railway track
प्रयागराज। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में पड़ी युवती की शिनाख्त न हो सकने के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार देर-रात सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के आउटर पर अप ट्रैक पर एक युवती की लाश मिली थी। युवती ने घरेलू कपड़े पहने हुए थे, जिससे मालूम चल रहा कि युवती आसपास की ही रहने वाली है। पुलिस ने आसपास पता लगाया लेकिन उसके बारे में कुछ मालूम नहीं चल सका। शिनाख्त न होने के बाद डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। धूमनगंज पुलिस का कहना है युवती की हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंक दिया गया। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
प्रयागराज। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने एएसपी से मिलकर ट्रैफिक पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के अत्याधिक तेजी दिखाने का असर उनके कारोबार पर पड़ रहा। ट्रैफिक पुलिस सिविल लाइंस में तबाड़तोड़ चालान कर रही है। क्रेन से गाड़ी उठा लेने एवं ई-चालान की वजह से बड़ी संख्या में लोग दहशत में हैं। इस वजह से करीब 70 फीसद तक बिक्री में कमी आ गई। व्यापारियों का कहना है कि पहले ही ऑनलाइन कंपनियों से मिल रही चुनौतियों की वजह से उन लोगों का कारोबार संकट में है। ट्रैफिक पुलिस के अभियान से सिविल लाइंस में व्यापार खत्म हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिवशंकर सिंह, विशेष कार्याधिकारी हर्षित अग्रवाल, विनोद चंद्र दुबे, आशीष अरोरा, सरदार मिक्की, मोहित चोपड़ा, शेख दवार वकील समेत अन्य उपस्थित थे। अध्यक्ष सुशील खरबंदा के मुताबिक इस मामले में सिविल लाइंस के सभी व्यापारी सोमवार को आम सभा करके अगली रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed