फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sub-Inspector's wife dies in road accident, daughter injured; accident occurred while they were on their way

Prayagraj : दरोगा की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, बेटी घायल, सत्संग जाते समय हुआ हादसा

Fri, 03 Jul 2026 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jul 2026 08:12 PM IST
सार

हमीरपुर में तैनात दरोगा गुरुबचन सिंह की पत्नी रेनू सिंह (50) की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। कैंट थाना क्षेत्र के बहुगुणा मार्केट के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Sub-Inspector's wife dies in road accident, daughter injured; accident occurred while they were on their way
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हमीरपुर में तैनात दरोगा गुरुबचन सिंह की पत्नी रेनू सिंह (50) की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। कैंट थाना क्षेत्र के बहुगुणा मार्केट के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के समय वह अपनी बेटी के साथ सत्संग सुनने जा रही थीं। पुलिस ने बेटी श्रृष्टि की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

खुल्दाबाद के बेनीगंज निवासी रेनू सिंह अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके पति गुरुबचन सिंह हमीरपुर में दरोगा के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे रेनू सिंह अपनी बेटी सृष्टि के साथ स्कूटी से सत्संग में शामिल होने के लिए निकली थीं। जैसे ही उनकी स्कूटी बहुगुणा मार्केट के पास पहुंची तो तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गिर गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेनू सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी सृष्टि को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। बहरहाल, पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि मृतका रेनू की बेटी सृष्टि की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed