फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sub inspector of karchhana police station arrested bribe case

Prayagraj News : करछना थाने का दरोगा 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित

Fri, 18 Jul 2025 09:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 09:01 PM IST
सार

एंटी करप्शन की टीम ने करछना थाने में तैनात दरोगा अभिनव सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि करछना थाने में दर्ज जबरन वसूली की एफआईआर में धारा हटाने और नाम निकालने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। 

विज्ञापन
Sub inspector of karchhana police station arrested bribe case
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करछना थाने का दरोगा 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित

विज्ञापन

एंटी करप्शन की टीम ने करछना थाने में तैनात दरोगा अभिनव सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि करछना थाने में दर्ज जबरन वसूली की एफआईआर में धारा हटाने और नाम निकालने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। शनिवार को वाराणसी के एंटी करप्शन कोर्ट में आरोपी दरोगा को पेश किया जाएगा। घटना के बाद आरोपी अभिनव सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
 

करछना के गांव देवरी खुर्द निवासी रवि सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनके विरुद्ध करछना थाने में एफआईआर दर्ज है। मामले में धारा हटाने और केस से नाम निकालने के लिए मूलरूप से बलिया जिले के थाना सहतवार गांव रजौली निवासी दरोगा अभिनव सिंह 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है, जो कि करछना थाने में तैनात है।

विज्ञापन


शिकायत पर एंटी करप्शन निरीक्षक वर्षा श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम बनाकर निरीक्षक रविंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी शशिकांत शर्मा, सुभाष चंद्र द्विवेदी, अनिरूद्ध कुमार बलवंत, कांस्टेबल दीपक शुक्ला, सुनील यादव आदि ने उक्त आरोपी को गांव देवरी खुर्द स्थित शिकायतकर्ता रवि सिंह के भट्टे के पास से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ औद्योगिक थाने में अभियोग पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांची जाएगी

 

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन की टीम ने मोबाइल जब्त कर लिया है। इस मोबाइल के माध्यम से टीम उसके साथी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भ्रष्टाचार में भूमिका भी जांचेगी। वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी अभिनव ने बताया कि उसे गलत फंसाया जा रहा है।

 

एक सप्ताह में एंटी करप्शन टीम की दूसरी कार्रवाई

 

डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने बताया कि एंटी करप्शन की ओर से औद्योगिक थाना क्षेत्र में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। मामले की विभागीय जांच भी जा रही है। बता दें कि एक सप्ताह के भीतर एंटी करप्शन की टीम ने दूसरी कार्रवाई की है। इससे पूर्व टीम ने आबकारी विभाग के संप्रति कनिष्ठ लिपिक को 13 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। विदित हो कि करछना थाने में तैनात अभिनव सिंह की 2022 बैच में नियुक्ति हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed