Prayagraj : स्टंट करना पड़ा महंगा, सिविल लाइंस में डिवाइडर से टकराकर कई राउंड पलटी कार
सिविल लाइंस में सोमवार दोपहर 12 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई राउंड पलटनी खाते हुए डिवाइडर के दूसरे लेन पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा स्टंट के दौरान हुआ है।
विस्तार
सिविल लाइंस में सोमवार दोपहर 12 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई राउंड पलटनी खाते हुए डिवाइडर के दूसरे लेन पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा स्टंट के दौरान हुआ है। घटना के समय कार की स्पीड 100 के ऊपर थी। बताया जाता है कि कार में सिर्फ चालक था। जिसे लोगों ने बाहर निकालकर बैठाया था। कुछ देर बाद वह कहीं चला गया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। हादसे के चलते सड़क पर कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा। घटना मैक्स मॉल के सामने हुआ। कार की टक्कर से स्ट्रीट लाइट भी टूट गई। कार के परखचे उड़ गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.