फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stunt road in Naini, clumsy drivers becoming players of danger, police becoming ignorant

Prayagraj : स्टंट वाली सड़क, अनाड़ी ड्राइवर बन रहे खतरों के खिलाड़ी, रील बनाने के चक्कर जान पर खेल रहे

Mon, 29 Jan 2024 02:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 02:52 PM IST
सार

रविवार की शाम भी यहां ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दर्जनों किशोर बाइकों पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। अलग-अलग ग्रुपों में बंटे यह किशोर बारी-बारी से बाइक पर स्टंट कर रहे थे। उधर, उनके कुछ साथी लगातार रील भी बना रहे थे।

विज्ञापन
Stunt road in Naini, clumsy drivers becoming players of danger, police becoming ignorant
बाइक पर स्टंट। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 यूं तो वाहन पर स्टंट पर रोक है लेकिन नैनी में एक सड़क ही ऐसी है जो स्टंटबाजी के लिए जानी जाती है। कम उम्र के दर्जनों युवक ही नहीं बल्कि युवतियां भी यहां बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। नए यमुना पुल के नीचे स्थित बांध रोड पर यह जानलेवा खेल चल रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यूं तो यहां हर शाम स्टंटबाजी होती है लेकिन रविवार की शाम बड़ी संख्या में स्टंटबाजों का जमावड़ा होता है। इनमें बड़ी संख्या किशोरों की होती है जो न सिर्फ आसपास बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी यहां आते हैं। महंगी बाइकों को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए किशोर सड़क पर ही खतरनाक स्टंट करते हैं। कभी बाइक को सड़क पर लहराते हुए चलाते हैं तो कभी लगभग सड़क से छूते हुए स्टंट दिखाते हैं।
विज्ञापन


रविवार की शाम भी यहां ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दर्जनों किशोर बाइकों पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। अलग-अलग ग्रुपों में बंटे यह किशोर बारी-बारी से बाइक पर स्टंट कर रहे थे। उधर, उनके कुछ साथी लगातार रील भी बना रहे थे। नए पुल के ठीक नीचे वाली सड़क के साथ-साथ रविवार को पुल के समानांतर बनी नई सड़क पर भी किशाेरों का एक ग्रुप स्टंट करता नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक, इंस्टा पर अपलोड होती है रील

रविवार को हमने स्टंटबाजी करने वाले किशोरों के ही एक साथी से बात करने की कोशिश की। पहले तो वह कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। बहुत कुरेदने पर नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यहां आने वाले ज्यादातर युवा आसपास के स्कूलाें में पढ़ने वाले छात्र हैं। यहां बाइक पर स्टंट करके रील बनाई जाती है। फिर इस रील को फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जाता है। ऐसा करने की वजह पूछने पर उसने बताया कि जो भी यह करता है, उसका मकसद खुद को एडवेंचरस (साहसी) साबित करना होता है।            

जुर्माना ही नहीं सजा का भी प्रावधान

जानकारों का कहना है कि बाइक या कार पर स्टंट करना मोटर व्हीकल एक्ट के साथ ही भारतीय दंड संहिता के के तहत दंडनीय अपराध है। इसमें जुर्माने के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत जो कोई भी किसी सार्वजनिक सड़क पर बाइक चलाते समय जानबूझकर या लापरवाही से ऐसा कोई कार्य करता है, जिससे किसी भी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंच सकती है तो उसे तीन महीने की कैद या 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

दोबारा इसी अपराध को करने वाले के लिए कैद व जुर्माने की सजा बढ़ाए जाने का भी प्रावधान है। इसके अतिरिक्त आईपीसी की धारा 279 के तहत, जानबूझकर या लापरवाही से किसी अन्य व्यक्ति के जीवन को खतरे में डालने पर एक साल की कैद या 1000 रुपये का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।


फिलहाल जानकारी नहीं, पता लगाएंगे : एसीपी

एसीपी करछना संजय सिंह का कहना है कि बाइक पर स्टंट करना बेहद खतरनाक है। फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है किए नए यमुना पुल के पास कुछ ऐसा हो रहा है। हालांकि, इसका पता लगाया जाएगा। कोई स्टंट करता मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed