{"_id":"59079aa64f1c1bcb3a442aa1","slug":"students-will-be-shifted-to-summer-hostel-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर हॉस्टल में शिफ्ट होंगे छात्र - छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर हॉस्टल में शिफ्ट होंगे छात्र - छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 02 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शांति और हॉस्टल खाली कराने के लिए आईजी तथा कमिश्नर के साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की दो घंटे तक चली बैठक में माहौल शांत कराने के साथ-साथ हॉस्टल खाली कराने की रणनीति तैयार की गई। प्रशासनिक रणनीति के अनुसार मई और जून में पीएचडी तथा अन्य कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र - छात्राओं के लिए दो समर हॉस्टल की व्यवस्था रहेगी। जिनमें उनको शिफ्ट करा दिया जाएगा। जैसेे जैसे हॉस्टल खाली होते जाएंगे वैसे वैसे उनकी मरम्मत होती रहेगी। मरम्मत में तेजी लाने के लिए एसपी सिटी और एडीएम सिटी मॉनिटरिंग करेंगे। इससे पहले विवि प्रशासन से वैध छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गई है।
कमिश्नर के यहां बैठक में आईजी के एस प्रताप और कमिश्नर आशीष गोयल ने निर्णय लिया कि एक सप्ताह में विश्व विद्यालय प्रशासन वैध छात्र-छात्राओं की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराए। कैंटीन, हॉस्टल तथा अन्य बकाए वाले छात्र - छात्राओं को समर हॉस्टल आवंटित नहीं किए जाएंगे। 18 मई तक अधिकांश छात्रों के पेपर हो जाएंगे उसी के बाद हॉस्टल खाली कराने का अभियान चलेगा। हॉस्टल के वार्डन तथा अन्य स्टाफ वैध छात्रों की पहचान करेगा और उसी समय उनको समर हॉस्टल आवंटित कर दिया जाएगा।
एड़ीएम सिटी पुनीत शुक्ल ने बताया कि दिन में हुई बैठक में मोटे तौर पर सभी मुद्दों पर सहमति हो गई है। रात नौ बजे भी विवि के अधिकारियों के साथ बैठक होनी थी। लेकिन उसे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की व्यस्तता के कारण टाल दिया गया। विवि परिसर में शांति है और परीक्षा भी सकुशल हुई है। हास्टल खाली कराने के लिए अब यह बैठक मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे होगी। सोमवार को कमिश्नर के यहां हुई बैठक में डीएम संजय कुमार, एसएसपी शलभ माथुर, एसपी क्राइम पीएस पांडे और एडीएम सिटी, विवि के प्रॉक्टर आरएस दुबे भी मौजूद रहे।