{"_id":"5fcfca6c8ebc3ecfd263075a","slug":"students-will-be-able-to-know-the-culture-of-each-other-s-states-city-desk-news-ald2935132120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति को जान सकेंगे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति को जान सकेंगे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
Students will be able to know the culture of each other's states
प्रयागराज। कोरोना काल में सीबीएसई स्कूलों के बच्चे एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति एवं कला की बारीकियों से परिचित होंगे। संस्कृति के इस रंग को स्कूली बच्चे पेंटिंग, निबंध एवं कला के जरिए जोड़ेंगे। सीबीएसई की ओर से आर्ट एंड कल्चर एक्सप्रेशन सीरीज के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पहली से बारहवीं तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। सीबीएसई की ओर से कक्षावार छात्रों के लिए अलग-अलग विषय दिए जाएंगे। इस एक्सप्रेशन सीरीज के जरिए बच्चे दूसरे राज्य की संस्कृति के बारे में पेंटिंग तैयार करने के साथ निबंध लिख सकते हैं।
कोरोना संकट के इस दौर में सीबीएसई ऑनलाइन तरीके से पूरी गतिविधि का संचालन कर रहा है। छात्रों की ओर से तैयार की गई पेंटिंग को पहले स्कूल स्तर से चुनकर इसे आगे सीबीएसई की ओर से भेजे गए लिंक पर स्कूल 31 दिसंबर तक भेजेंगे। सीबीएसई की ओर से इस सीरीज का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत हर राज्य को दूसरे राज्य के साथ एक लिंक के जरिए जोड़ा जाएगा। इससे बच्चों को एक दूसरे के के राज्य की संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान के बारे में जानने का मौका मिलेगा। छात्रों को पेंटिंग तैयार कर और निबंध लिखकर भेजने हैं।
स्कूलों ने पहल को सराहा
पतंजलि ऋषिकुल के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह का कहना है कि सीबीएसई ने कोविड-19 के समय घर बैठे बच्चों के लिए आर्ट एंड कल्चर एक्सप्रेशन सीरीज शुरू कर सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बच्चे घर बैठे पढ़ाई एवं परीक्षा दे रहे उसी तरह इस प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे। बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि इस सीरीज के जरिए छात्रों को एक दूसरे राज्य की कल्चर, रहन-सहन के बारे में जानने का मौका मिलेगा।