फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students sent from home The murder on the highway

घर से बुलाकर छात्र  का हाईवे पर कत्ल

Sun, 28 Aug 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 28 Aug 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कौड़िहार (इलाहाबाद)। नवाबगंज इलाके में शनिवार रात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशासन के भतीजे अंकित मिश्र (25) निवासी कंजिया नवाबगंज को घर से बुलाकर कत्ल कर दिया गया। कोखराज -हंडिया बाईपास पर नवाबगंज टोल प्लाजा से लगभग पांच सौ मीटर दूर छात्र का खून से लथपथ शव मिला। नवाबगंज पुलिस ने दुर्घटना में छात्र के मौत की खबर घरवालों को दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने नवाबगंज थाने में नामजद तहरीर दी है। उनका आरोप था कि उसे फोन कर बुलाया गया और मारकर हाईवे पर फेंका गया।

नवाबगंज में कंजिया के रहने वाले रामनारायण मिश्र गांव में ही रहते हैं। उनके दो बेटों और एक बेटी में बड़ा अंकित मिश्र शहर के राजापुर इलाके में  कमरा लेकर इंजीनियरिंग की कोचिंग करता था। शनिवार रात सात बजे अंकित ने मां को बताया कि दोस्त का फोन है। मिलकर आ रहा है। रात साढ़े आठ बजे नवाबगंज पुलिस ने अंकित की ट्रक से कुचलकर मौत की सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस हत्या को दुर्घटना का रूप दे रही है। अंकित की प्लैटिना बाइक में जरा भी खरोंच नहीं है। शरीर पर भी कहीं चोट नहीं है। केवल सिर में एक तरफ गहरा जख्म है।
विज्ञापन


जो कि हादसे का नहीं बल्कि ईंट या हथौड़े की चोट का है। अंकित चाचा अजय मिश्र ने बताया कि उसकी बाइक सड़क पर खड़ी थी। अजय के मुताबिक भतीजे का प्रेम प्रपंच में कत्ल हुआ है। 25 अगस्त को अंकित का गांव के कुछ लड़कों ने अगवा कर मार-पीट कर छोड़ा था। एसओ नवाबगंज दीपक पांडेय ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर पर मुकदमा लिखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि छात्र का कत्ल हुआ या दुर्घटना में मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed