फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students refreshed their childhood memories at the Bishop Johnson 2001 batch alumni silver jubilee reunion

Prayagraj : बिशप जॉनसन 2001 बैच पुराछात्र रजत जयंती पुनर्मिलन में छात्रों ने ताजा की बचपन की यादें

Wed, 04 Feb 2026 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 01:13 PM IST
सार

बिशप जॉनसन स्कूल एवं कॉलेज सिविल लाइन प्रयागराज में वर्ष 2001 के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्रों का रजत जयंती पुराछात्र पुनर्मिलन (रीयूनियन) समारोह पूरे उत्साह और गर्मजोशी से मनाया गया।

विज्ञापन
Students refreshed their childhood memories at the Bishop Johnson 2001 batch alumni silver jubilee reunion
बिशप जॉनसन स्कूल में आयोजित वर्ष 2001 बैच के छात्रों का पुनर्मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिशप जॉनसन स्कूल एवं कॉलेज सिविल लाइन प्रयागराज में वर्ष 2001 के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्रों का रजत जयंती पुराछात्र पुनर्मिलन (रीयूनियन) समारोह पूरे उत्साह और गर्मजोशी से मनाया गया। अभी तक पढ़ा रहे अध्यापिका एवं अध्यापकगण वीपी दत्त, नीलम इनसुबियस, अब्बास, अशोक विल्सन, रबीन्द्र लारतीयस, सुभाष मिश्रा, संजीव  श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कोर समिति के अध्यक्ष सौरभ जैन, मुख्य एडवाइजर इंद्रनील घोष, कोषाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ हेमानी ने सभी अध्यापकगण को सम्मानित किया।

विज्ञापन


Students refreshed their childhood memories at the Bishop Johnson 2001 batch alumni silver jubilee reunion
बिशप जॉनसन 2001 बैच पुराछात्र रजत जयंती पुनर्मिलन में नृत्य करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

कार्यक्रम में कुल 62 पुराछात्र सम्मिलित हुए। जिसमें 35 उत्तर प्रदेश के बाहर से जबकि 2 छात्र विदेश से इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम दोपहर दो बजे स्कूल कैंपस के क्लासरूम दर्शन से प्रारंभ हुआ जिसके बाद सभी को हाई टी कराया गयाI शाम होते होते बोनफायर में पुराछात्र एवं छात्राओं ने संगीत गए एवं गिटार बजायाI 

विज्ञापन
विज्ञापन

Students refreshed their childhood memories at the Bishop Johnson 2001 batch alumni silver jubilee reunion
बिशप जॉनसन स्कूल में आयोजित वर्ष 2001 बैच के छात्रों का पुनर्मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

रात में ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने जमकर नृत्य कर एक साथ डिनर का लुत्फ उठाया और स्कूल के दिनों को याद कर अपने अनुभवों को साझा किया। सभी 62 पुराछात्रों को स्मृति  चिन्ह के तौर पर प्रतीक चिह्न, उपहार दिया गया। साथ में ग्रुप फोटो भेंट किया गया। कार्यक्रम का रूपरेखा दो महीने से तैयार की जा रही थी। कार्यक्रम की सफलता का श्रेय छात्रों ने कोर समिति के अध्यक्ष सौरभ जैन, मुख्य एडवाइजर इंद्रनील घोष, कोषाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ हेमानी को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed