{"_id":"5e2751608ebc3e4b0b57bcb4","slug":"students-protest-on-demand-to-release-lt-grade-result-allahabad-news-ald266383540","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष से मिलने के लिए अड़े अभ्यर्थी, धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष से मिलने के लिए अड़े अभ्यर्थी, धरना जारी
विज्ञापन
students protest on demand to release lt grade result
- फोटो : ALDCOMPACT
आज लौटेंगे अध्यक्ष, एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों से कर सकते हैं मुलाकात
हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट को लेकर तेज हुआ आंदोलन
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष से मिलने के लिए अड़े हैं। हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आयोग पर धरना-प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन लगातार नौवें दिन, मंगलवार को भी जारी रहा।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार शहर से बाहर हैं। वह बुधवार को आयोग कार्यालय आएंगे। माह भर पहले अभ्यर्थियों से वार्ता के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया था कि पेपर लीक मामले में चल रही जांच की केस डायरी मिलने के बाद उसका परीक्षण किया जाएगा और उसी आधार पर हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया जाएगा। केस डायरी प्राप्त करने के लिए आयोग ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि केस डायरी की नकल उपलब्ध कराए जाने का कोई प्रावधान नहीं है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि जब स्पष्ट हो चुका है कि आयोग को केस डायरी नहीं मिलेगी तो आयोग हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट पर अपना रुख स्पष्ट करे। अभ्यर्थी चाहते हैं कि आयोग के अध्यक्ष सामने आकर स्थिति स्पष्ट करें। हर बुधवार को आयोग के अध्यक्ष अलग-अलग परीक्षाओं के अभ्यर्थियों और अन्य लोगों से मिलते हैं। धरना-प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि बुधवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आयोग अध्यक्ष से मिलेगा। अगर वार्ता सकारात्मक होती है तो क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया जाएगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। क्रमिक अनशन में एलटी अनिल उपाध्याय, विक्की खान, शेर सिंह, पंकज अंगारा, अरुण, मनीष सिंह, सहदेव, रजनीश, झल्लू, अपर्णा, सीमा सिंह, विभा, निधि, रोहित सिंह, सिद्धू आदि शामिल रहे।