फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students played Holi, extracted victory march

छात्रों ने खेली होली, निकाला विजय जुलूस

Fri, 21 Jul 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 21 Jul 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
Students played Holi, extracted victory march
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रदेश में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच कराए जाने की घोषणा से प्रतियोगी छात्रों में जश्न का माहौल है। इस खुशी में बृहस्पतिवार को छात्रसंघ भवन में जमकर होली खेली गई और जश्न मनाया गया। छात्रों ने विजय जुलूस भी निकला और जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर आभार जताया।
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले अवनीश पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह, उमेश कुमार त्रिपाठी, गणेश, आशीष त्रिपाठी, राहुल सिंह, मनीष तिवारी, दिनेश, प्रशांत आदि ने छात्रसंघ भवन के बाहर एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाया और जमकर होली खेली। छात्र वहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंच और खुशी में नारेबाजी भी की। हालांकि आधे घंटे तक जब कोई भी अफसर छात्रों से ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो छात्र भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। मामले बढ़ने पर एडीएम ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से ज्ञापन लिया, जिसमें सीबीआई जांच की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया गया था।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्याल छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र के नेतृत्व में भी यूनियन हाल में छात्रों ने एक-दूसरे को रंगों से सरोबार कर दिया और कहा कि भर्तियों में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराने की घोषणा कर सरकार ने छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। छात्रों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से साबित हो जाता है कि उसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस दौरान छात्र नेता अनुभव उपाध्याय, सूर्य प्रकाश, आनंद सिंह विक्रांत सिंह, वरुण, प्रिंस, माधव, अनुराग, आशीष आदि मौजूद रहे। उधर, प्रतियोगी छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे से लोक सेवा आयोग चौराहे तक विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसमें ओम प्रकाश द्विवेदी, विक्रम भदोरिया, दुर्गेश मिश्र, शिवा पांडेय, विक्की खान, शैलेंद्र सिंह, अर्पित सिंह, मोहित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed