फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students of KPUC Hostel in Prayagraj created ruckus in the hotel, fighting and stone pelting

प्रयागराज में केपीयूसी हॉस्टल के छात्रों ने होटल में मचाया बवाल, मारपीट-पथराव

Fri, 06 Mar 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Students of KPUC Hostel in Prayagraj created ruckus in the hotel, fighting and stone pelting
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कर्नलगंज में प्रयाग स्टेशन के पास स्थित होटल में खाना खाने पहुंचे हॉस्टल के छात्रों का कर्मचारियों से विवाद हो गया। जिसके बाद वहां जमकर बवाल हुआ। इस दौरान न सिर्फ मारपीट बल्कि तोड़फोड़ भी की गई। आक्रोशित छात्रों ने ईंट-पत्थर भी चलाए जिसमें एक कर्मचारी चोटिल भी हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची तो छात्र भागने लगे। हालांकि मौके से 18 छात्रों को पकड़ लिया गया। जिन्हें थाने लाकर पूछताछ की जाती रही। 
विज्ञापन


घटना रात 12.30 बजे के करीब हुई। प्रयाग स्टेशन के पास स्थित न्यू प्रयाग होटल में करीब एक दर्जन की संख्या में केपीयूसी हॉस्टल के छात्र खाना खाने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, खाने को ही लेकर छात्रों व होटल के कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ी और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। यह देख आसपास के दुकानदार जुटे तो छात्रों के फोन कर बुलाने पर हॉस्टल से 50-60 छात्र पहुंच गए। जिसके बाद वहां बवाल शुरू हो गया। कर्मचारियों को पीटे जाने के साथ ही तोड़फोड़ भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


विरोध पर ईंट-पत्थर भी चलाए गए। अचानक हुए पथराव से वहां भगदड़ मच गई। दुकानदार व आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागे। उधर सूचना मिली तो कर्नलगंज पुलिस पहुंची। जिसे देख हमलावर युवक भागने लगे। हालांकि पुलिस ने मौके से 18 छात्रों को हिरासत में ले लिया जिसके बाद उन्हें थाने ले आया गया। मारपीट, पथराव में होटल का एक कर्मचारी चोटिल भी हुआ। इंस्पेक्टर अरुण त्यागी ने बताया कि मौके से 18 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। चोटिल को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुटे हॉस्टल के छात्र, बुलानी पड़ी भारी फोर्स

उधर साथियों से मारपीट व उन्हें हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही केपीयूसी हॉस्टल के छात्र आक्रोशित हो उठे और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में कर्नलगंज थाने के बाहर जुट गए। थाने के बाहर हॉस्टल के छात्रों के जमावड़े पर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। जिसके बाद जार्जटाउन, शिवकुटी थाने की फोर्स और डायल 112 की एक दर्जन गाड़ियां भी मौके पर बुला ली गईं। इसके बाद फोर्स ने किसी तरह छात्रों को समझाकर वापस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed