फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students of CMP Law College did a ruckus, obeyed the assurance of SP City

प्रयागरज : सीएमपी विधि कॉलेज के छात्रों ने किया चक्काजाम, एसपी सिटी के आश्वासन पर माने

Fri, 02 Sep 2022 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 08:09 PM IST
सार

प्रदर्शन में शामिल छात्रों का आरोप था कि सीएमपी विधि संकाय को जाने वाली रोड पर आसपास के लोग पशुओं को बांधते हैं। इससे पूरी सड़क पर गोबर की गंदगी फैली रहती है। इसके चलते मुख्य सड़क परिसर तक जाने में छात्रों और शिक्षकों को गोबर और कीचड़ होकर गुजरना पड़ता है।

विज्ञापन
Students of CMP Law College did a ruckus, obeyed the assurance of SP City
महात्मा गाँधी मार्ग पर चक्काजाम करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोबर गली में फैले कीचड़ में सीएमपी के एक विधि छात्र की बाइक फिसल गई। इससे छात्र जख्मी हो गया। साथी को जख्मी हालत में देखकर विधि छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएवी इंटर कॉलेज के सामने सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र अड़े रहे। सूचना पर एसपी सिटी और आसपास के थानों की फोर्स पहुंची। एसपी सिटी ने किसी तरह छात्रों को आश्वासन देकर मनाया तो छात्र सड़क से हटे।

विज्ञापन



प्रदर्शन में शामिल छात्रों का आरोप था कि सीएमपी विधि संकाय को जाने वाली रोड पर आसपास के लोग पशुओं को बांधते हैं। इससे पूरी सड़क पर गोबर की गंदगी फैली रहती है। इसके चलते मुख्य सड़क परिसर तक जाने में छात्रों और शिक्षकों को गोबर और कीचड़ होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के मौसम में इस गली का हाल बद से बदतर हो जाता है। अक्सर छात्र बाइक या साइकिल के फिसलने से गिरकर जख्मी होते हैं।

विज्ञापन

कई बार नगर निगम प्रशासन और कॉलेज प्रशासन को पत्र देकर मामले की शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को भी कई छात्र जख्मी हुए थे। शुक्रवार सुबह भी एक छात्र बाइक से आ रहा था। कीचड़ में बाइक फिसलने से गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। साथी छात्र के सिर से खून गिरते देखकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में आक्रोशित छात्र नारेबाजी करते हुए सीएवी इंटर कॉलेज के  सामने एमजी मार्ग पर आ गए और चक्काजाम कर दिया।

 


छात्र गली में फै ली गोबर की गंदगी हटाने और पशुओं को गली में न बांधने की मांग कर रहे थे। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास तो छात्र नगर निगम के अफसरों और महापौर को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। कुछ देर बाद एसपी सिटी समेत आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई। किसी तरह छात्रों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

तब जाकर एमजी मार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ। वहीं स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता अवधेश राय ने बताया कि मुख्य सड़क से सीएमपी विधि संकाय को जाने वाली सड़क, नाली बनवाने और जगह-जगह फटी पानी की पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर सांसद और व महाप्रबंधक जलसंस्थान को पत्र दिया था। एक सप्ताह पहले महापौर को भी ज्ञापन दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस समस्या से छात्र, शिक्षक ही नहीं स्थानीय लोग भी परेशान हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed