{"_id":"593da9784f1c1b2f6a9bf3b5","slug":"students-of-allahabadi-in-jee-advanced","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस में इलाहाबादी छात्रों ने जमाई धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस में इलाहाबादी छात्रों ने जमाई धाक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में प्रवेश के लिए हुए जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) एडवांस में इलाहाबादी छात्रोें ने अपनी धाक जमाई है। पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस बार रिजल्ट काफी बेहतर रहा। देर रात तक मिली जानकारी के अनुसार 336वीं रैंक के साथ इलाहाबाद के अनुराग यादव जिले के टॉपर रहे। एक हजार रैंक के भीतर कई दूसरे छात्रों का भी चयन हुआ है। इससे ऊपर की रैंक में चयनित छात्रों की संख्या दर्जनों में है।
जेईई एडवांस के लिए इलाहाबाद से कुल 2657 छात्र पंजीकृत हुए थे और इनमें से 2572 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 100 से अधिक छात्रों को सफलता मिली। जिले में पहले स्थान पर रहे अनुराग यादव मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रो. विनोद यादव के पुत्र हैं। अनुराग ने हाईस्कूल की पढ़ाई इलाहाबाद के महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर से की और इसके बाद कोटा चले गए। वहीं, 798वीं रैंक पर रहे इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के यश श्रीवास्तव इस साल इंटरमीडएट में अपने स्कूल के टॉपर भी रहे। इसके अलावा इलाहाबाद के ही सौरभ सिंह ने 1012 रैंक हासिल की है। वहीं, गोविंदपुर के शिवम सिंह का 2687 रैंक के साथ चयन हुआ है। उनके पिता विक्रमाजीत सीएचसी कौड़िहार में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं।
इसके अलावा भी 100 से अधिक छात्रों का इस बार जेईई एडवांस में चयन हुआ है। पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस बार परिणाम बेहतर आए हैं। पिछले साल इलाहाबाद से कोई ऐसा छा ा चयनित हुआ था, जिसकी पांच सौ के भीतर रही हो लेकिन इस बार अनुराग ने यह उपलब्धि अर्जित की। पिछले साल एमपीवीएम के कुशाग्र अहूजा जिले के टॉप थे, जिन्हें ऑल इंडिया 912वीं रैंक मिली थी। हालांकि वर्ष 2015 में डीपीएस के विशाल श्रीवास्तव का 480वीं और बेथनी कॉल्वेंट के सूरज त्रिपाठी का 482वीं रैक के साथ चयन हुआ था।