{"_id":"5d34c01f8ebc3e6d181028d9","slug":"students-of-allahabad-university-in-pcs-j-city-news-ald2500850107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस जे में इलाहाबाद विवि के छात्रों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस जे में इलाहाबाद विवि के छात्रों ने लहराया परचम
विज्ञापन
Students of Allahabad University in PCS J
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस जे में इविवि के छात्रों ने लहराया परचम
0 पचास से अधिक वर्तमान एवं पुरा छात्रों का हुआ चयन
0 चयनितों में ज्यादातर बीएएलएलबी के रह चुके हैं विद्यार्थी
प्रयागराज, 22 जुलाई। पीसीएस जे 2018 के अंतिम चयन परिणाम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। इविवि विधि संकाय के पचास से अधिक वर्तमान एवं पुरा छात्र-छात्राओं का पीसीएस जे में चयन हुआ है और इनमें से ज्यादातर बीएएलएलबी के विद्यार्थी रह चुके हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में इस बार इलाहाबाद विश्वविद्यालय को भले ही कोई खास उपलब्धि न मिली हो लेकिन पीसीएस जे 2018 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वर्तमान एवं पूर्व छात्र-छात्राओं का बड़ी संख्या में चयन हुआ है। इनमें बड़ी संख्या ऐसे छात्र-छात्राओं की है, जिन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई। साथ ही चयनितों में महिला अभ्यर्थियों की संख्या भी काफी अधिक है।
0
22 साल की उम्र में मुंसिफ मजिस्ट्रेट बने शहनवाज
- चकिया के मोहम्मद शहनवाज अहमद सिद्दीकी महज 22 साल की उम्र में मुंसिफ मजिस्ट्रेट बन गए। शहनवाज उन अभ्यर्थियों में शामिल हैं जिनका पीसीएस जे में चयन सबसे कम उम्र में हुआ है। 25 सितंबर 1996 को जन्मे मोहम्मद शहनवाज ने इंटर तक की पढ़ाई विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, झलवा से की। इसके बाद वर्ष 2018 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी किया और पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई। शहनवाज के पिता इम्तियाज अहमद इलाहाबाद हाईकोर्ट में असिस्टेंट रजिस्ट्रार कम बेंच सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं और मां बिलकीस बानो गृहणी हैं।
विज्ञापन
0
हॉस्टल के बाद नौकरी में भी साथ रहेंगे अमित, प्रवीण
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शताब्दी ब्वॉयज हॉस्टल में रूम मेट रहे अमित कुमार यादव और प्रवीण कुमार यादव का पहले ही प्रयास में पीसीएस जे में चयन हो गया। देवरिया के सेमरा घुसरी गांव के रहने वाले अमित को 294वीं और आजमगढ़ के धंगवल गांव के रहने वाले प्रवीण को 340वीं रैंक हासिल हुई है। अमित ने 2017 एवं प्रवीण ने 2018 में इविवि से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। प्रवीण वर्तमान में इविवि में एलएलएम द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता पारसनाथ यादव किसान और मां इसलावति देवी गृहणी हैं। प्रवीण के बाबा रामराज यादव राजगीर का काम किया करते थे। उम्र बीतने के साथ ही उन्होंने यह काम छोड़ दिया है। प्रवीण के बाबा का सपना था कि उनका पोता न्यायिक सेवा में जाएं। वहीं, अमित के पिता राम विलास यादव कोलकाता के चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में कर्मचारी हैं। मां सीता रामी यादव गृहणी हैं। अमित ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके चाचा राम इकबाल यादव एवं राम प्रवेश यादव ने हर कदम पर साथ दिया।
0
मम्फोर्डगंज की समाली मित्तल को मिली 14वीं रैंक
- मम्फोर्डगंज की समाली मित्तल को पीसीएस जे में 14वीं रैंक हासिल हुई है। समाली ने वर्ष 2016 में इविवि से बीएएलएलबी की पढ़ाई पूरी की और अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। 2016 से 2018 तक उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलएम की पढ़ाई की। इससे पूर्व बारहवीं तक की पढ़ाई उन्होंने महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर से की। पिता पीयूषा कुमार मित्तल मिर्जापुर में डिस्ट्रिक्ट ऑडिट अफसर हैं और मां रत्ना मित्तल गृहणी हैं। समाली ने सेल्फ स्टडी से तैयारी की और दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली।
0
गोल्ड मेडिलिस्ट अलका का भी चयन
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 में बीएएलएलबी की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं अलका नेहल का भी पीसीएस में चयन हुआ है। उन्होंने इसी वर्ष इविवि से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की है और अपने बैच में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। अलका के पिता बिहार में जिला जज के पद से रिटायर हो चुके हैं और मां सुशीला देवी गृहणी हैं। अलका ने इसी साल जेआरएफ भी क्वालीफाई किया है।
0
इनका भी हुआ चयन
-----------------
सौम्या पांडेय- बैरहना, मलाकराज की सौम्या को पीसीएस जे में 189वीं रैंक हासिल हुई है। सौम्या ने वर्ष 2016 में इविवि से बीएएलएलबी की पढ़ाई की और इसके बाद वर्ष 2019 में डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ से एलएलएम किया। सौम्या के पिता राकेश पांडेय व्यवसायी हैं और मां मीनू पांडेय गृहणी हैं। सौम्या ने बारहवीं तक की पढ़ाई बिशप जॉनसन स्कूल से की।
0
अभिनव यादव- राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम यादव के पुत्र अभिनव यादव को भी पीसीएस जे में चयन हुआ है। उन्हें 95वीं रैंक मिली है। अभिनव ने अपनी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा प्रयागराज से ही प्राप्त की। वह शुरू से ही मेधावी रहे। अभिनव ने वर्ष 2018 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी की पढ़ाई पूरी की।
0
प्रशांत- एडीए कॉलोनी नैनी के प्रशांत का 331वीं रैंक के साथ पीसीएस जे में चयन हुआ है। प्रशांत ने वर्ष 2014 मं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी की पढ़ाई की और इसके बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर से एलएलएम किया। पिता सुरेंद्र कुमार सोनकर सीजीएसटी एंड सर्विस टैक्स डिवीजन-1 से अधीक्षक के पद से रिटायर हो चुके हेँ और मां मंजू देवी गृहणी हैं। प्रशांत के भाई प्रतीक डाटा साइंटिस्ट हैं।
0
मनोज कुमार यादव- पीसीएस जे में चयनित मऊ के मनोज कुमार यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय में डॉ. हरबंस सिंह के निर्देशन में पीएचडी कर रहे हैं। मनोज ने इविवि के संघटक सीएमपी डिग्री कॉलेज से ही वर्ष 2018 में एलएलएम की पढ़ाई पूरी की और इससे पूर्व वर्ष 2011 में बीएचयू से एलएलबी की पढ़ाई की। मनोज ने अपनी सफलता का श्रेय पिता राम केवल यादव एवं मां फूला देवी को दिया है।
0
अभय कुमार- हिम्मतगंज के अभय कुमार का भी पीसीएस जे में चयन हुआ है। उन्होंने बारहवीं तक की पढ़ाई बिशप जॉनसन स्कूल से की और इसके बाद इविवि से वर्ष 2015 में बीएएलएलबी और वर्ष 2017 में एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। एलएलएम में कॉन्स्टीट्यूशनल लॉ में उन्हें गोल्ड मेडल भी प्राप्त हुआ था। वर्तमान में वह इविवि में डॉ. हरबंस सिंह के निर्देशन में पीएचडी कर रहे हैं। अभय के पिता अनंत विजय इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं।
0
आशुतोष प्रशांत शुक्ल- पीसीएस जे में चयनित एडीए कॉलोनी स्टेनली रोड निवासी आशुतोष प्रशांत शुक्ल को 17वीं रैंक हासिल हुई है। पहले ही प्रयास में चयनित आशुतोष ने वर्ष 2018 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीएएलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। आशुतोष ने अपनी सफलता का श्रेय शंकर दत्त शुक्ल (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक) और मां श्यामा शुक्ला को दिया है। आशुतोष के पिता वर्ष 2008 से 2011 तक सिविल लाइंस एवं कर्नलगंज में सीओ रहे।